{"_id":"575c1f784f1c1b520a9c61fa","slug":"one-killed-in-clash-roadways-bus-dcm","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस-डीसीएम भिड़ंत में एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस-डीसीएम भिड़ंत में एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर नगरिया मोड़ पर हुआ हादसा
नेशनल हाइवे पर थाना तिलहर क्षेत्र में नगरिया मोड़ पर शनिवार तड़के डीसीएम और रोडवेज बस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें डीसीएम चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
उन्नाव के थाना मौरावां क्षेत्र के गांव बक्शपुर निवासी चालक रामलखन यादव डीसीएम चलाता था। शुक्रवार वह की रात बाराबंकी से डीसीएम में प्लास्टिक का सामन लादकर बरेली जा रहे थे। लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर तिलहर थाना क्षेत्र में नगरिया मोड़ के पास उनकी डीसीएम में सामने से आई रोडवेज बस की भिड़ गई। इसमें गंभीर चोटें आने से रामलखन की मौके पर मौत हो गई। मामूली रूप से घायल हुए बस यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद रवाना कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रामलखन का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुुंच गए। रामलखन की पत्नी राजकुमारी और एक बेटा और तीन बेटियां हैं। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के घर वाले शव लेकर उन्नाव चले गए।