फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   One death from swine flu in the district Alerts

स्वाइन फ्लू से एक की मौत, जिले में अलर्ट 

Sun, 08 May 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो शाहजहांपुर।
ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Sun, 08 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
 One death from swine flu in the district Alerts
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लखनऊ पीजीआई में मोहम्मद जई के  यासीन ने दम तोड़ा  
स्वास्थ्य विभाग ने मृतक के घर वालों को खिलाई टैमी फ्लू 

शहर में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। मोहल्ला मोहम्मद जई के रहने वाले 40 वर्षीय यासीन की पीजीआई लखनऊ में दो दिन पहले स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद मौत की खबर आते ही स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अलर्ट घोषित कर दिया। सीएमओ डॉ. कमल कुमार ने बताया कि मृतक परिवार के सभी सदस्यों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए टेमीफ्लू की डोज खिला दी गई है। सभी प्रभारी डॉक्टरों को अपने क्षेत्रों के मरीजों की जांच में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 
मोहल्ला मोम्मद जई निवासी यासीन को 28 अप्रैल को खांसी, बुखार और जुकाम की शिकायत हुई थी। उन्होंने यहां निजी डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। घरवाले एक  मई को उन्हें लखनऊ ले गए और वहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के डॉक्टरों को स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण दिखे तो उन्होंने यासीन को पीजीआई रेफर कर दिया। तीन मई को उनका सैंपल लेकर गहन जांच की गई, जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई। 
विज्ञापन

पीजीआई ने डॉक्टरों की टीम ने करीब 24 घंटे तक यासीन का उपचार किया, लेकिन उन्हें बचा नहीं सके। पांच मई को सुबह यासीन की मौत होने के बाद इसकी सूचना शनिवार को जैसे ही सीएमओ कार्यालय को मिली स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो उठा। सीएमओ के निर्देश पर जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अनिल राज, सीएमओ कार्यालय के डॉ. एनके सक्सेना, फार्मेसिस्ट संदीप गुप्ता आदि यासीन के घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों को टेमीफ्लू  दवा अपनी निगरानी में खिलाई। डॉक्टरों की टीम ने परिवार के सदस्यों का परीक्षण भी किया, सभी सामान्य पाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिवार वालों से बातचीत में पता चला कि यासीन समेत परिवार का कोई सदस्य हाल-फिलहाल शहर से बाहर नहीं गया है। शहर के कुछ शादी समारोह में लोग जरूर शामिल हुए हैं। ऐसे में जिले में स्वाइन फ्लू वाहक की मौजूदगी मानते हुए सतर्कता बरती जा रही है। एक सप्ताह तक परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी। स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज के इलाज के लिए जिला अस्पताल में विशेष वार्ड बना दिया गया है। 
डॉ. कमल कुमार, सीएमओ शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed