फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Once independent candidates were also hot in Shahjahanpur

कभी निर्दलीय उम्मीदवारों का भी रहा शाहजहांपुर में जलवा

Thu, 03 Feb 2022 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
Once independent candidates were also hot in Shahjahanpur
शाहजहांपुर। 1952 से लेकर 2017 तक के विधानसभा के चुनाव मैदान में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कड़ी टक्कर दी है। विभिन्न चुनावों में नौ बार निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर विधायक बने। इस बार के चुनावी रण में 23 निर्दलीय प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 1952 में हुए विधानसभा के पहले चुनाव में भले ही एक भी सीट पर निर्दलीय चुनाव नहीं जीत सके, लेकिन कई सीटों पर दूसरे स्थान पर रहे। शाहजहांपुर मध्य सीट से बाबूराम मुनीम, शाहजहांपुर पश्चिम-जलालाबाद पूर्व सीट से थानेश्वर नाथ पाठक, जलालाबाद पश्चिम से गंगा सिंह, पुवायां-शाहजहांपुर पूर्व से कुं. ज्योति प्रसाद, पुवायां-शाहजहांपुर पूर्व (सुरक्षित) सीट से निर्दलीय लड़े और दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

1957 के चुनाव में तीन निर्दलीय विधायक बने। शाहजहांपुर सीट से अशफाक, पुवायां से राजकुमार सुरेंद्र सिंह और पुवायां सुरक्षित से कमले जीते। जबकि शाहजहांपुर सीट से दर्शन सिंह, जमौर सीट से रामविलास सिंह, जलालाबाद सीट से भगवान सहाय, पुवायां से रामाधार दूसरे स्थान पर रहे। 1962 में पुवायां से निर्दलीय राजा विक्रम सिंह और खुटार सुरक्षित से कंधई लाल कांग्रेस के प्रत्याशी को हराकर विधायक बने। 1967 के चुनाव में निगोही से बी. सहाय और पुवायां सुरक्षित से पी. लाल दूसरे स्थान पर रहे। 1974 में ददरौल सीट से गिरजाशंकर मिश्र निर्दलीय जीते। दूसरे स्थान पर निर्दलीय मंसूर अली रहे। 1977 में मंसूर अली ददरौल से और कन्हईलाल जलालाबाद सीट से अपने दम पर जीतकर विधायक बने।
विज्ञापन

1980 में जलालाबाद से लड़े निर्दलीय राममूर्ति सिंह दूसरे स्थान पर रहे। 1985 में ददरौल से नाजिर अली और निगोही से सईद खां को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। 1989 में ददरौल से निर्दलीय नाजिर अली कांग्रेस प्रत्याशी राम औतार मिश्रा से कड़ी टक्कर में हार गए। निगोही सीट पर निर्दलीय जगदीश सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी अहिबरन लाल से महज 208 मतों से पराजित हुए। 1996 में निगोही सीट पर निर्दलीय चंद्रसेन भाजपा के कोविद सिंह से हार गए। 2002 में पुवायां सुरक्षित सीट से निर्दलीय प्रत्याशी मिथलेश कुमार ने सपा प्रत्याशी हीरालाल को हरा दिया। इसके बाद कोई निर्दलीय प्रत्याशी न जीत सका और न दूसरे स्थान पर आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे कम निर्दलीय ददरौल सीट में
2022 के विधानसभा चुनाव में ददरौल में सबसे कम दो निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं कटरा में चार निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। पुवायां सुरक्षित सीट से पांच प्रत्याशी निर्दलीय हैं। शाहजहांपुर नगर सीट में पांच निर्दलीय विधायक बनना चाह रहे हैं। तिलहर में चार और जलालाबाद तीन निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed