फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On the sixth day of Paryushan, the people of Jain religion kept a fast

Shahjahanpur News: पर्यूषण के छठे दिन जैन धर्म के लोगों ने रखा व्रत

Wed, 03 Sep 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
On the sixth day of Paryushan, the people of Jain religion kept a fast
शाहजहांपुर। जैन धर्म के महापर्व पर्यूषण के छठे दिन मंगलवार को व्रत रखकर लोगों ने सरायकाइयां स्थित जैन मंदिर में पूजा अर्चना की। लोगों ने भगवान महावीर से सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन

पर्यूषण का पर्व 28 अगस्त को शुरू हुआ। इस पर्व पर जैन धर्म के लोग 10 दिन व्रत रखते हैं। सूर्य अस्त और सूर्य उदय से पहले किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करते हैं। दिन में एक बार भोजन करते हैं। इसके साथ ही महावीर भगवान की पूजा करते हैं। शहर में जैन धर्म के छह-सात परिवार हैं।
विज्ञापन

सरायकाइयां में बने मंदिर में जैन धर्म के लोग सुबह साढ़े आठ बजे एकत्र होते हैं। यहां पर विधि-विधान से पूजा पाठ किया जाता है। 24 घंटे में सिर्फ एक बार भोजन किया जाता है। आदीश जैन ने बताया कि शहर में अधिक परिवार नहीं हैं। जो परिवार हैं, वे सभी पर्व पर मंदिर में पहुंचकर भगवान की पूजा करते हैं। इसमें महिलाएं, बच्चे सभी शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed