फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On the orders of the DM, the shop was opened and weapons were given to the people.

Shahjahanpur News: डीएम के आदेश पर दुकान खुलवाकर लोगों को दिए शस्त्र

Wed, 11 Feb 2026 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
On the orders of the DM, the shop was opened and weapons were given to the people.
खुटार। डीएम के आदेश पर कई वर्ष से सील खुटार की दुर्गा आर्म्स स्टोर से लोगों को उनके शस्त्र वापस दिए गए। दुकान में छह सौ शस्त्र रखे हुए हैं। डीएम की ओर से 20 लोगों के शस्त्र वापस कराने का आदेश दिया गया, जिनमें से आठ को शस्त्र वापस किए गए।
विज्ञापन

दुकान स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने और अन्य मामलों को लेकर दुर्गा आर्म्स स्टोर को सील कर दिया गया था। तमाम लोगों के शस्त्र दुकान में जमा हैं। शस्त्रधारकों ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर शस्त्र दिलाने की मांग की थी। बुधवार को डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी, कानूनगो अरुण मिश्रा, चंद्रिका प्रसाद, लेखपाल शौर्यवर्धन सिंह, थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह की मौजूदगी में दुकान को खोल कर लोगों को उनके शस्त्र सौंपे गए।
विज्ञापन

शस्त्र देने के दौरान दुकान स्वामी ने लोगों से किराये की मांग की। इसको लेकर शस्त्रधारकों की दुकान स्वामी से झड़प भी हुई। दुकान में अब भी तमाम लोगों के शस्त्र जमा हैं। अधिकारियों ने अभिलेखों की जांच पड़ताल की और दुकान में रखे शस्त्रों का मिलान भी किया। नायब तहसीलदार जगतमोहन जोशी ने बताया कि अन्य लाइसेंसधारकों को भी जल्द ही शस्त्र वापस किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed