फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On the order of the court, a report was filed against three people

Shahjahanpur News: कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 27 Jun 2025 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
On the order of the court, a report was filed against three people
खुटार। पति की जमीन की फर्जी वसीयत बनवाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला ने सास सहित तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खुटार के मोहल्ला कोट निवासी किरनदीप अग्रवाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी शादी सात मई 2014 को कोट के मनोज कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उनके पति गंभीर बीमार हो गए और 28 फरवरी 2021 को उनकी मौत हो गई थी। उनके पति के नाम तीन गाटाओं में जमीन थी और पति ने किसी को वसीयत भी नहीं की थी।
उनकी सास बीना देवी की नीयत पति की संपत्ति पर खराब हो गई और सास ने गांव मलिका के ब्रजपाल के पुत्र सतेंद्र और देशराज के पुत्र सतेंद्र के साथ मिलकर अपंजीकृत वसीयत तैयार करा ली और एसडीएम कोर्ट में दाखिल की थी। जानकारी होने पर उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की, इससे आरोपी भड़क उठे और 10 मार्च 2025 को गाली-गलौज करते हुए वसीयत के समर्थन में शपथपत्र न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने पुवायां थाने में तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देने पर भी सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed