फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On the fourth day, the body of Monu Gupta, who had jumped into the canal, was found near Uchauliya.

Shahjahanpur News: चौथे दिन उचौलिया के पास मिला नहर में कूदे मोनू गुप्ता का शव

Mon, 03 Aug 2026 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
On the fourth day, the body of Monu Gupta, who had jumped into the canal, was found near Uchauliya.
पुवायां (शाहजहांपुर)। बंडा के गांव मकसूदापुर स्थित शारदा नहर पुल पर ई-रिक्शा खड़ा कर नहर में छलांग लगाने वाले बिलसंडा के मोहल्ला हाथीथाना निवासी संजीव उर्फ मोनू गुप्ता का शव चौथे दिन लखीमपुर क्षेत्र में नहर में मिला।
विज्ञापन

मोनू गुप्ता बिलसंडा में माेमोज का ठेला लगाते थे। संक्रमण के चलते पैर का घाव ठीक न होने पर डॉक्टरों ने उनका पैर काट दिया था, जिससे वह रोजी-रोटी को लेकर तनाव में थे। 29 जुलाई को वह अपना ई-रिक्शा लेकर शारदा नहर पर आए थे और ई-रिक्शा पुल पर ही छोड़कर नहर में कूद गए। 30 और 31 जुलाई को एनडीआरएफ की टीम ने नहर में मोनू की तलाश की थी लेकिन पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

रविवार को मोनू का शव नहर में उतराता देख लोगों ने उचौलिया पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंचे। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि लखीमपुर खीरी में शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed