फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On the death anniversary of Sant Baba Sukhdev, the company gathered in the hut sahib

संत बाबा सुखदेव की पुण्यतिथि पर कुटिया साहिब में उमड़ी संगत

Sat, 17 Sep 2022 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:28 AM IST
सार

संत बाबा सुखदेव सिंह महाराज की पुण्यतिथि पर दरबार हाल में रागी जत्था सुखवंत सिंह, दरबार साहिब हरी इंदरपाल सिंह लिटल, कुलविंदर सिंह ने शबद कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। इसमें दो अलग-अलग हॉल में महिला एवं पुरुष कारसेवकों ने संगत को लंगर चखाया। इस मौके पर प्रबंध सीमित के सरंक्षक राजेंद्र सिंह, मुख्य सेवादार नवनीत कौर, हरभजन सिंह पृथी, जसबीर सिंह कोमल, अरविंदर सिंह, परमवीर सिंह, परमीत सिंह होड़ा, मंजीत सिंह, सोनू विर्क, गुरविंदर, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
On the death anniversary of Sant Baba Sukhdev, the company gathered in the hut sahib

विस्तार

शाहजहांपुर। गुरुद्वारा कुटिया साहिब के संस्थापक संत बाबा सुखदेव सिंह महाराज की पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई। बड़ी संख्या में संगत ने कुटिया साहिब पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। रागी जत्थे द्वारा शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। गुरु के लंगर में संगत ने प्रसाद चखा।
विज्ञापन

शु्क्रवार को सुबह से ही बारिश के बीच पैदल व अपने वाहनों से संगत कुटिया साहिब की ओर चली आ रही थी। पिछले दिन दिनों से चल रहे संगत समागम के समापन पर शुक्रवार को भारी भीड़ उमड़ी। इसे नियंत्रित करने लिए कारसेवकों के जत्थे लगे थे। संत बाबा सुखदेव सिंह महाराज की पुण्यतिथि पर दरबार हाल में रागी जत्था सुखवंत सिंह, दरबार साहिब हरी इंदरपाल सिंह लिटल, कुलविंदर सिंह ने शबद कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। उन्होंने कहा कि संत बाबा सुखदेव सिंह ने अपना जीवन मानव कल्याण में लगाया। क्षेत्र में मांस मदिरा से लोगों को मुक्त कराया तथा मानव सेवा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा में संगत के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी। इसमें दो अलग-अलग हॉल में महिला एवं पुरुष कारसेवकों ने संगत को लंगर चखाया। सुबह से ही नाश्ता चला। कुटिया साहिब को भव्य तरीके से सजाया गया था तथा रात्रि के लिए लाइटिंग की गई है। इस मौके पर प्रबंध सीमित के सरंक्षक राजेंद्र सिंह, मुख्य सेवादार नवनीत कौर, हरभजन सिंह पृथी, जसबीर सिंह कोमल, अरविंदर सिंह, परमवीर सिंह, परमीत सिंह होड़ा, मंजीत सिंह, सोनू विर्क, गुरविंदर, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed