फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On Mahanavami, sought blessings by performing the aarti of Mata Rani.

Shahjahanpur News: महानवमी पर मातारानी की आरती कर लिया आशीर्वाद

Tue, 20 Oct 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
On Mahanavami, sought blessings by performing the aarti of Mata Rani.
जलालाबाद में दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद 
शाहजहांपुर। नवरात्र की नवमी पर रामचंद्र धर्मशाला और कालीबाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पंखा डुलाकर मां की आराधना की गई और आरती उतारी गई। भजनों की रसधारा के बीच माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

रामचंद्र धर्मशाला में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। नवमी पर कन्या भोज कराया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे विधिवत पूजन कर आरती की गई। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बंगाली समुदाय की ओर से आयोजित दुर्गा पूजन के बाद भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कोषाध्यक्ष सुनील दत्ता ने बताया कि 21 अक्तूबर को मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन

-----
कन्याओं का किया पूजन...मंदिरों में सिद्धिदात्री की उपासना

शाहजहांपुर। नवमी पर शहर भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास में डूबा नजर आया। कालीबाड़ी मंदिर, काली माता मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर और कृष्णानगर मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और देवी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। मंदिरों में माता सिद्धिदात्री की उपासना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को पूजा पंडालों और मंदिरों में भजन-कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों और युवाओं ने देवी गीत, नृत्य और धार्मिक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोहा। कई स्थानों पर कन्या पूजन, भोज और भंडारे हुए। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में पूजा-अर्चना की। संवाद
--
नवरात्र पारण के बाद आज खुलेंगे देवी मंदिर के कपाट
कुर्रियाकलां। गांव के करीब 400 वर्ष पुराने ऐतिहासिक देवी मंदिर के कपाट नवरात्र पारण के बाद मंगलवार सुबह चार बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलेंगे। तंत्र विद्या पर आधारित मंदिर में मां भुवनेश्वरी, मां काली और त्रिपुर सुंदरी समेत अन्य प्रतिमाएं विराजमान हैं। वर्ष में दोनों नवरात्र के बाद दशमी से द्वादशी तक मंदिर खुला रहता है।
मंदिर परिसर में तीन दिवसीय मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेले में नौटंकी की पुरानी परंपरा भी निभाई जाएगी। मेला कमेटी अध्यक्ष सोनपाल सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद
--
बैंडबाजे के साथ निकलीं दुर्गा मूर्तियों की विसर्जन यात्राएं
जलालाबाद। नगर में सोमवार को दुर्गा मूर्तियों की विसर्जन की दो यात्राएं बैंडबाजे के साथ निकाली गईं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। दोनों यात्राएं कोलाघाट पहुंचीं, जहां रामगंगा नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। यात्रा में आयोजक राहुल गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, आशुतोष गुप्ता समेत बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल रहे। संवाद
--
धूमधाम से हुआ मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन

खुदागंज। मोहल्ला हनुमान गली में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति का सोमवार को ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ विसर्जन किया गया। यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए देवहा नदी तट पहुंची। पूजन के बाद मूर्ति का विसर्जन किया गया। यात्रा में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, अभिषेक सक्सेना, सौरभ गुप्ता, दीपक राठौर समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद
--
रामकथा में सुनाया रावण वध और राम राज्याभिषेक का प्रसंग

कुर्रियाकलां। रामखेड़ा गांव के मातारानी मंदिर में श्रीरामकथा के अंतिम दिन कथाव्यास आशीष वाजपेयी ने रावण वध और रामराज्याभिषेक का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि लंका विजय के बाद भगवान राम अयोध्या लौटे और गुरु वशिष्ठ ने उनका राजतिलक किया। कथा में विपिन शुक्ला, अनुपम सोमवंशी, घनश्याम, बड़े सिंह, आलोक अवस्थी और विवेक सिंह समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद

--
पूर्णाहुति के बाद भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
सेहरामऊ दक्षिणी। महमदपुर स्थित दुर्गा देवी मंदिर में चल रहे श्री शत चंडी महायज्ञ, श्रीमद् देवी भागवत और मानस कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। पहले कन्या भोज कराया गया। इसके बाद भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में व्यवस्थापक श्रद्धेय मिश्रा, श्यामभुज त्रिवेदी, राममोहन तिवारी, वीरेश पाल, अंकित मिश्रा और प्रदीप त्रिवेदी समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा। संवाद

जलालाबाद में दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद 

जलालाबाद में दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद 

जलालाबाद में दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद 

जलालाबाद में दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद 

जलालाबाद में दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद 

जलालाबाद में दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद 

जलालाबाद में दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद 

जलालाबाद में दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद 

जलालाबाद में दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद 

जलालाबाद में दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद 

जलालाबाद में दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद 

जलालाबाद में दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed