फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On Hariyali Teej, women worshiped by observing a waterless fast.

Shahjahanpur News: हरियाली तीज पर महिलाओं ने निर्जल व्रत रखकर किया पूजन

Sun, 20 Aug 2023 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
On Hariyali Teej, women worshiped by observing a waterless fast.
ताल डांस इंस्टीट्यूट के तीजोत्सव में तीन क्वीन चुनीं गई श्रुति व अन्य
शाहजहांपुर। हरियाली तीज शनिवार को श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। महिलाओं ने सुबह से ही निर्जल व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना की। इस दौरान भगवान शिव व पार्वती का विधि-विधान से पूजन किया गया। स्कूलों, सामाजिक संस्थाओं व महिला संगठनों ने भी तीजोत्सव मनाया।
विज्ञापन

सावन मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली या कजली तीज मनाई जाती है। यह महिलाओं का उत्सव है, जोकि भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन पर मनाया जाता है। हरियाली तीज को झूला झूलने का महत्व है, इसलिए महिलाओं ने झूले का आनंद लिया। सुहागिन महिलाओं के साथ ही कुंंवारी कन्याओं ने भी उपवास रखा, ताकी उनके विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो सकें।
विज्ञापन

घरों में महिलाओं ने हरियाली तीज पर सुबह स्नान कर शिव-पार्वती की मूर्ति स्थापित कर लाल कपड़े पर स्थापित की। भगवान का अभिषेक जल और पंचामृत से कर वस्त्र अर्पित किए। बिल्व पत्र, धतूरा, आंकड़े के फूल चढ़ाएं। गंध, पुष्प एवं चावल से पूजा की। इसके बाद शिव-पार्वती की पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




श्रुति बनीं तीज क्वीन, गायत्री चुनी गईं मिसाल-2023

- तीजोत्सव के साथ ताल डांस इंस्टीट्यूट में चल रही नृत्य एवं मॉडलिंग कार्यशाला का हुआ समापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। हरियाली तीज के उपलक्ष्य में एक अगस्त से गोविंदगंज स्थित ताल नृत्य संस्थान में चल रही नृत्य एवं मॉडलिंग प्रशिक्षण कार्यशाला का तीजोत्सव के साथ समापन हो गया। मुख्य अतिथि अनिमेष वर्मा व पल्लवी वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तीजोत्सव में एकल नृत्य, प्रश्नोत्तरी, बुद्धिमत्ता परीक्षा, मॉडलिंग, मेहंदी प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में कौशल, प्रियंका सिंह और स्वाति कौशल रहीं। उन्होंने श्रुति मिश्रा को तीज क्वीन, नाजिश परवीन को रनरअप व सोनी कठेरिया को सेकंड रनरअप घोषित किया। गायत्री को मिसाल 2023 चुना गया। वैष्णवी मिश्रा उपविजेता रहीं।
मेहंदी प्रतियोगिता में नाजिश परवीन ने प्रथम, प्रिया भटनागर द्वितीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर सिमरन सिंह, आराधना सिंह, कुसुम चौहान, अंकित, सुशांत सिंह, अनमोल सिंह, नितेश गुप्ता, प्रभा मिश्रा, जितिन गुप्ता, रविंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।


आरएसएस महिला प्रकोष्ठ ने भजन-कीर्तन कर मनाया पर्व
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय सनातन संघ के महिला प्रकोष्ठ की ओर से जिलाध्यक्ष मधुबाला श्रीवास्तव के निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। एक-दूसरे के हाथों में मेहंदी लगाई। साथ ही संगठन की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। इसमें हिमांशी श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, एकता सक्सेना जिला महामंत्री, प्रीति गुप्ता कोषाध्यक्ष, अंजलि अग्रवाल व प्रतिमा सिंह जिला संगठन मंत्री मनोनीत की गईं। सभी को दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई। संवाद


स्कूलों में हुईं प्रतियोगिताएं, विजेता किए गए पुरस्कृत

शाहजहांपुर। संत कृपाल एकेडमी में मेहंदी प्रतियोगिता हुई, जिसमें कक्षा पांच से लेकर कक्षा आठ तक के बच्चों ने हिस्सा लिया।
मेहंदी प्रतियोगिता में मीत शर्मा, आद्विका अग्रवाल, कृतिका गुप्ता, दिव्यांशी रस्तोगी, अनन्या गुप्ता, समृद्धि सिंह, परिधि रस्तोगी, आभा गुप्ता, सरिता सुमन, कृतिका रस्तोगी, क्रिस्टल बाथम, श्री गुप्ता, अक्षिता सिंह, मरियम, आस्था अग्निहोत्री, शिफ़ा, अक्सा वाहिद, वान्या यादव, पल्लवी मिश्रा, भक्ति त्रेहान आदि बच्चों ने भाग लिया। क्रिस्टल बाथम ने प्रथम, कृतिका रस्तोगी ने द्वितीय व सरिता सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल की निदेशक श्वेता रस्तोगी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में समस्त स्टाफ का योगदान रहा। संवाद







बच्चों ने मनाई तीज, पेंटिंग प्रतियोगिता भी हुई



पुवायां। गांव गंगसरा के चंदी कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों ने हरियाली तीज के पर्व को हरित दिवस के रूप में मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए हरे रंग के वस्त्र पहने और झूले का भी आनंद लिया। पेंटिंग भी बनाईं। नर्सरी से कक्षा एक के बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने एकता बनाए रखने का संदेश भी दिया। स्कूल के मैनेजर अवतार सिंह ने बच्चों को हरियाली तीज के बारे में जानकारी दी। डॉयरेक्टर बलदेव सिंह और प्रधानाचार्य प्रीति चौधरी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उप प्रधानाचार्य बलजिंदर सिंह ने सभी का आभार जताया। संवाद

फोटो - 05



शानवी बनीं तीज क्वीन, मेहंदी प्रतियोगिता में अग्रिम प्रथम



शाहजहांपुर। लीड कॉन्वेंट स्कूल में तीज पर शिक्षिका एवं छात्राएं हरे रंग के पारंपरिक वस्त्र पहनकर आईं। प्रधानाचार्या तराना जमाल ने पर्व के महत्व को बताते बताया। इसके बाद ‘मिस तीज’ का कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें छात्राओं ने हिस्सा लिया। कक्षा दो की शानवी शर्मा को तीज क्वीन चुना गया। मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में अग्रिम श्रीवास्तव प्रथम, आयत परवीन द्वितीय तथा साक्षी पांडे तृतीय स्थान पर रहीं। निदेशक मोहम्मद जमाल ने सभी को बधाई दी। इस मौके पर शनाया, अजमा, माहिरा, ईशाना, काव्या, आराध्या, महक, श्रेया, अनाया, इनाया आदि मौजूद रहीं।




बाल विद्या मंदिर में ग्रीन डे मनाकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

खुदागंज। बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हरियाली तीज को ग्रीन डे के रूप में मनाया गया। छात्र-छात्राएं व शिक्षिकाएं हरे रंग के कपड़े पहनकर स्कूल पहुंचे। पीपल, बरगद, नीम आदि के पौधे रोपे। इसके साथ ही पर्यावरण विषय पर पोस्टर व लेखन प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर स्कूल संस्थापक शिव शंकर त्रिपाठी, प्रबंधक डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य रित्रंभेरा त्रिपाठी, वरिष्ठ अध्यापक विश्वनचंद्र सिंह, लल्लू सिंह, मुकेश गंगवार, दिनेश चंद्र पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद






छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
शाहजहांपुर। गुरुनानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ प्रधानाचार्य हरमीत कौर ने किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी ओर शिक्षिका मीना शुक्ला, ललिता यादव, नीलम अग्निहोत्री, पूनम शर्मा, कंचन ने हरियाली तीज पर गीत गीत सुनाकर समा बांधा। शिक्षिकाओं द्वारा माचिस की डिब्बी में हरे रंग की वस्तुओं के संग्रह करने की प्रतियोगिता में सुचिता ने बाजी मारी। पूनम ने दूसरा स्थान पाया। अंत में ललिता यादव को तीज क्वीन चुना गया। संवाद



शीतांशी यादव बनीं तीज क्वीन

शाहजहांपुर। मां दुर्गा महिला महाविद्यालय कजरी नूरपुर में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें प्रशिक्षुओं ने झूला झूलकर आनंद लिया। शीतांशी यादव को तीज क्वीन चुना गया। उन्हें पिछले साल की तीज क्वीन सुलेखा यादव ने ताज पहनाया। मेहंदी प्रतियोगिता में बुशरा ने पहला स्थान पाया। इस मौके पर प्रबंधक भूपेंद्र सिंह यादव, प्रवक्ता नम्रता मिश्रा, मीनू पाल, कोमल राज, दीपा, रिशु, बबिता, पल्लवी करिश्मा, नाजवी नाहिद आदि का सराहनीय सहयोग रहा। संवाद

ताल डांस इंस्टीट्यूट के तीजोत्सव में तीन क्वीन चुनीं गई श्रुति व अन्य

ताल डांस इंस्टीट्यूट के तीजोत्सव में तीन क्वीन चुनीं गई श्रुति व अन्य

ताल डांस इंस्टीट्यूट के तीजोत्सव में तीन क्वीन चुनीं गई श्रुति व अन्य

ताल डांस इंस्टीट्यूट के तीजोत्सव में तीन क्वीन चुनीं गई श्रुति व अन्य

ताल डांस इंस्टीट्यूट के तीजोत्सव में तीन क्वीन चुनीं गई श्रुति व अन्य

ताल डांस इंस्टीट्यूट के तीजोत्सव में तीन क्वीन चुनीं गई श्रुति व अन्य

ताल डांस इंस्टीट्यूट के तीजोत्सव में तीन क्वीन चुनीं गई श्रुति व अन्य

ताल डांस इंस्टीट्यूट के तीजोत्सव में तीन क्वीन चुनीं गई श्रुति व अन्य

ताल डांस इंस्टीट्यूट के तीजोत्सव में तीन क्वीन चुनीं गई श्रुति व अन्य

ताल डांस इंस्टीट्यूट के तीजोत्सव में तीन क्वीन चुनीं गई श्रुति व अन्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed