फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On Farmers' Day, 84 progressive farmers were honored.

Shahjahanpur News: किसान दिवस पर 84 प्रगतिशील कृषकों को किया गया सम्मानित

Wed, 24 Dec 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
On Farmers' Day, 84 progressive farmers were honored.
गन्ना शोध परिषद में किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किसान को सम्मानित करते डीए धर्मेंद्र प्र
शाहजहांपुर। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन योजना के तहत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। परिषद में लगाई गई प्रदर्शनी को अतिथियों ने देखा। 84 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी सिंह की जयंती पर किसान सम्मान दिवस आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने की घटनाएं इस वर्ष काफी कम हुईं हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी पराली न जलाएं। दो पहिया वाहन पर चलते समय हेलमेट अवश्य लगाएं और गन्ना लदी ट्राॅली में लाल कपड़ा बांधें और रिफ्लेक्टर लगाकर चलें।
विज्ञापन

सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार, अध्यक्ष जिला पंचायत ममता यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर ने अपने संबोधन में सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में 84 प्रगतिशील कृषकों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराली प्रबंधन में अच्छा काम करने वाले किसानों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरडी तिवारी, डॉ. पीके कपिल ने मिलेट्स की खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन इंदु अजनबी ने किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी विकास शर्मा, उप कृषि निदेशक पुरुषोत्तम मिश्र आदि मौजूद रहे।

इधर, कृषि विज्ञान केंद्र पर भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसानों का सम्मानित किया गया। केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. एनसी त्रिपाठी ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. महेश कुमार ने कृषकों को सब्जियों-फलों की खेती के बारे में जानकारी दी। डॉ. विमल कुमार ने जैविक कीट नियंत्रण के विषय में बताया। कार्यक्रम में छह किसानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed