{"_id":"6a1f238e315ea2778d091dd4","slug":"on-bade-mangal-community-feasts-were-organized-and-sherbet-was-served-at-various-locations-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-175119-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारे, शरबत पिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारे, शरबत पिलाया
विज्ञापन
जजी कचहरी के बाहर बड़े मंगल पर आयोजित भंडारा में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। लोगों ने पूड़ी-सब्जी के साथ ही शरबत वितरण कर पुण्यलाभ कमाया।
बिसरात घाट स्थित हनुमत धाम पर आयोजक गौरव शुक्ला ने बाला जी के चित्र पर फूलमाला अर्पित कर कढ़ी-चावल का भोग लगाया। व्यवस्था में अर्चित मिश्रा, मोहित पांडेय,आयुष मिश्रा, रवि गोस्वामी, सोनी शुक्ला आदि का सहयोग रहा।
बहादुरगंज में भाजपा की पूर्व महानगर उपाध्यक्ष नीतू गुप्ता की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। खिरनीबाग, घंटाघर, लाल इमली चौराहा, ओसीएफ मंदिर आदि स्थानों पर भी भंडारों और शरबत वितरण का आयोजन किया गया। कृष्णा नगर स्थित कृष्णा मंदिर में सुंदरकांड के पाठ के बाद भंडारे में लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
--
प्राचीन हनुमान मंदिर और ब्रह्मदेव स्थान पर भंडारों में उमड़े श्रद्धालु
खुदागंज। मुख्य बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर और झबरा पीपल के नाम से विख्यात प्राचीन ब्रह्मदेव स्थल पर भंडारे आयोजित किए गए। व्यवस्था में पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह, दीपक राठौर, शेखर गुप्ता, संजीव सिंह, सनी गुप्ता आदि का सहयोग रहा। इस बीच, मोहल्ला साहूकारा निवासी गंगा प्रसाद ने नगर के समीप अपने खेत में स्थित प्राचीन ब्रह्मदेव स्थान पर भंडारा किया। संवाद
विज्ञापन
--
कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए सुबह से लगीं कतारें
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित कछियानी खेड़ा के हनुमान मंदिर में मंगलवार को सुबह से श्रद्धालु उमड़ने लगे। हनुमानजी को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। संवाद