फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   omlata first in rase comptition

दौड़ में ओमलता अव्वल

Sat, 10 Jan 2015 12:05 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 10 Jan 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
omlata first in rase comptition
राजकीय पॉलीटेक्निक (जीटीआई) में शुक्रवार से दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद शुरू हो गए। उद्घाटन राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा और सपा जिलाध्यक्ष एवं चेयरमैन तनवीर खां ने गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ओमलता ने प्रथम, अनन्या दीक्षित ने द्वितीय और वैशाली मौर्या ने तृतीय स्थान पाया। इसी तरह 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में कुलदीप मौर्य ने पहला, रंजीत यादव ने दूसरा, अवधेंद्र यादव ने तीसरा स्थान पाया। बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में ओमलता पहले, कल्याणी सिंह दूसरे, वैशाली मौर्या तीसरे स्थान पर रहीं, इसके बालक वर्ग में कुलदीप मौर्य ने पहला, ललितेश कुमार ने दूसरा, सुधांशु सैनी ने तीसरा, 400 मीटर दौड़ में बृज मोहन ने प्रथम, रंजीत यादव ने द्वितीय, अवधेंद्र यादव ने तृतीय, बालिका वर्ग में ओमलता ने प्रथम, रजनी ने द्वितीय और स्वाती शुक्ला ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विकलांग बालकों की 50 मीटर दौड़ में राकेश यादव ने प्रथम, अशोक यादव ने द्वितीय और रवि प्रकाश चौरसिया ने तृतीय, जैवलिन थ्रो में अशोक कुमार ने प्रथम, अभय कटियार ने द्वितीय और रिपुन कुमार सिंह ने तृतीय स्थान पाया। बैडमिंटन एकल बालिका वर्ग में रक्षा गंगवार ने पहला, स्वाती शुक्ला ने दूसरा, प्रतिष्ठा अग्निहोत्री ने तीसरा, बालक वर्ग में रिपुन कुमार सिंह ने पहला, मोअज्जम खान ने दूसरा, कुलदीप मौर्य ने तीसरा, डबल्स में रिपुन कुमार सिंह और कुलदीप मौर्य की जोड़ी विजेता और मोहम्मद अनस अंसारी और मिलन मित्रा की जोड़ी उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में गंगाराम प्रेमी, राम कुमार, राम प्रसाद, सचिन प्रेमी, नितिन कुरील, संजय सिंह, मनोज सुमन, राधेश्याम कश्यप आदि शामिल रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन तनवीर खां ने एसडीएम सदर जयनाथ यादव, अशोक अग्रवाल, डॉ. ओरीलाल आदि के साथ विजेताओं को पुरस्कार भी बांटे। प्रधानाचार्य राजन सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed