{"_id":"68cfc2316387a7298f0de878","slug":"old-woman-beaten-to-death-with-stick-by-her-husband-in-shahjahanpur-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 65 साल की महिला की डंडे से प्रहार कर हत्या, धान के खेत में मिला शव, पति के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 65 साल की महिला की डंडे से प्रहार कर हत्या, धान के खेत में मिला शव, पति के खिलाफ मुकदमा
Sun, 21 Sep 2025 02:49 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:49 PM IST
सार
तिलहर थाना क्षेत्र के गांव धनकपुर में रविवार की सुबह बुजुर्ग महिला का शव धान के खेत में पड़ा मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। उसके पति पर हत्या का आरोप लगा है। मृतका के भाई ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के धनकपुर गांव की शांति देवी (65 वर्ष) की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उनका शव धान के खेत में पड़ा मिला। महिला के भाई वेदराम ने उनके पति कल्याण के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद के बाद यह घटना होना बताया गया है।
विज्ञापन
दंपती अपने खेत पर बने मकान में रहते थे। गांव में आबादी के बीच बने मकान में उनके बेटे और बहुएं अपने परिवार के साथ रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार शाम कल्याण और शांति देवी खाना खाने के बाद बेटे के घर से खेत वाले मकान में चले गए। कल्याण ने शराब पी रखी थी। दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान पीटने से नाराज होकर शांति देवी अपने बेटों के मकान की ओर चल दीं। पीछे से आए कल्याण ने धान के खेत के पास पत्नी को रोककर डंडे से वार कर दिया। इससे शांति देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बरेली में नर्स की मौत: डॉक्टर प्रेमी ने इंजेक्शन लगाकर की थी दरिंदगी, निजी अंग पर भी तेजाब डालने का आरोप
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव के लोग जब खेत की ओर गए, तब उनका शव देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ ज्योति यादव प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने कल्याण को हिरासत में ले लिया है। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि वेदराम की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन