फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Old ones are not working, new parking lots are being developed in the city

Shahjahanpur News: पुराने काम नहीं आ रहे... शहर में नए पार्किंग स्थल विकसित किए जा रहे

Tue, 13 Jun 2023 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 13 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Old ones are not working, new parking lots are being developed in the city
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से शहर में पार्किंग स्थल बनाए गए थे, लेकिन उनमें वाहन खड़े ही नहीं होते हैं। ये पार्किंग स्थल खाली रहते हैं। वहीं शहर बढ़ने के बाद अब बाहरी क्षेत्रों में अब नगर निगम नए पार्किंग स्थल बनवा रहा है। इसके लिए स्थान भी चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में टाउनहाल स्थित शहीद द्वार, खिरनीबाग में जेल के पीछे तथा गोविंदगंज में कचहरी ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग स्थल बने हुए हैं। इन पार्किंग स्थलों को बनाए जाने का उद्देश्य बाजार और कचहरी आने वालों के वाहन खड़े कराए जाना था। जिससे बाजार में सड़कों पर जाम की समस्या न बने। लेकिन आज तक ऐसा संभव नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बाजार करने के लिए आने वाले लोग अपने वाहन सड़क पर ही खड़े करके है। इतना ही नहीं दुकानदार और उनके कर्मचारियों का वाहन भी सड़क पर ही खड़ा होता है। कोई भी वाहन को पार्किंग स्थल पर खड़ा करने के लिए नहीं जाता, जबकि नगर निगम की ओर से कई बार व्यापारियों को अपने और ग्राहकों के वाहन पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करवाने की अपील की जा चुकी है। सोमवार को भी इन सभी पार्किंग स्थलों पर एक-दो वाहन ही खड़े नजर आए। जबकि बाजार में वाहनों की कतार लगी दिखी। ऐसे में नगर निगम द्वारा जमीन चिह्नित कर नए पार्किंग स्थल बनवाए जाने को लेकर की जा रही कवायद कितनी सफल होगी, यह भविष्य ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पार्किंग स्थल पर यह रही स्थिति
- शहीद द्वार पार्किंग में 15 कारें खड़ी मिली। कचहरी ओवरब्रिज के नीचे चार कार तथा जेल के पीछे करीब दस कारों को खड़ा किया गया था। दो-पहिया वाहनों न के बराबर ही थे। जबकि इन पार्किंग स्थलों की क्षमता की बात करें, तो शहीद द्वार में पचास से ज्यादा गाड़ियां खड़ी हो सकती हैं। कचहरी ओवरब्रिज के नीचे बनी पार्किंग में 20 और जेल के पीछे 30 गाड़ी आराम से खड़ी की जा सकती हैं।
-------
वाहन पार्किंग करने पर लिया जाएगा शुल्क
- पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े करने पर शुल्क भी लिया जाएगा। पुराने पार्किंग स्थलों पर दोपहिया वाहन खड़े होने पर पांच रुपये तथा चार पहिया के लिए 10 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। नए पार्किंग स्थलों के लिए कितना शुल्क रखा जाएगा। यह अभी निर्धारित नहीं हुआ है।
-----
शहर के विस्तार के साथ नए पार्किंग स्थल बढ़ेंगे
- बरेली मोड व हथौड़ा चौराहा की ओर शहर तेजी से विकसित हो रहा है। जहां एक ओर मुमुक्षु आश्रम से लेकर बरेली मोड, कांट रोड, सीतापुर रोड की तरफ कई नई कॉलोनियां बन गईं हैं, तो बाजार भी विस्तार लेने लगा है। इसी तरह लोदीपुर से लेकर हथौड़ा बुजुर्ग गांव और सुभाष चौक से मोहम्मद रोड तथा पुत्तूलाल चौराहा मार्ग पर भी तमाम कॉलोनियां बनी है।
मोहम्मदी तथा हरदोई की ओर जाने वाली रोडवेज बसें तथा निजी वाहन भी यहीं सुभाष चौक से मिलते हैं। इसी वजह से यहां पर पार्किंग स्थल बनाए जाने की आवश्यकता महसूस हुई है। नगर निगम ने नए पार्किंग स्थल बनाए जाने के लिए बरेली मोड़ से कांट रोड, आवास विकास कॉलोनी मोड, सुभाष (हथौड़ा) चौराहा पर चौकी के पास तथा लोदीपुर में खाली जगह को चिह्नित करवाया है। कांट रोड और सुभाष चौराहा पर पार्किंग स्थल बनाए जाने के लिए वहां पर लगने वाली दुकानों और ठेले को अतिक्रमण के नाम पर हटवा दिया गया। अब वहां पर वाहन खड़े करवाए जाएंगे।
-----
नगर निगम अपने खर्चे पर करवाएगा निर्माण
- पार्किंग स्थलों का निर्माण कराए जाने के लिए शासन से कोई बजट जारी नहीं होने की बात नगर निगम के अधिकारियों द्वारा बताई गई है। उनका कहना है कि पार्किंग बनवाने के लिए नगर निगम अपने संसाधनों से होने वाली आय से ही खर्च करेगा। इसके साथ ही कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाएगी।


वर्जन
नए पार्किंग स्थल बनाए जाने को स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। वहां पर अतिक्रमण को हटवा दिया गया है। अब पार्किंग बनाई जाएगी, जिससे लोग अपने वाहनों को यहां खड़ा कर सके। यह शहर में जाम की समस्या को निपटने के लिए किया जा रहा है। नगर निगम अपनी आय से इस पर खर्च करेगा। - आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता (सिविल), नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed