फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Old commercial tax office building seized for non-payment of house tax

Shahjahanpur News: गृह-जलकर जमा न होने पर पुराना वाणिज्यकर कार्यालय भवन सीज

Sat, 01 Apr 2023 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 01 Apr 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Old commercial tax office building seized for non-payment of house tax
पुराना वाणिज्यकर कार्यालय के भवन को सीज करने पहुंचे नगर निगम के अधिकारी
शाहजहांपुर। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर के नेतृत्व में चलाए जा रहे वसूली अभियान के तहत शुक्रवार को खिरनीबाग स्थित पुराने कार्यालय वाणिज्य कर के भवन के सीज किया गया। भवन स्वामी पर दो लाख, 98 हजार, 622 रुपये गृहकर व जलकर बकाया था, जिसका भुगतान नहीं किया गया जा रहा था।
विज्ञापन

मोहल्ला चौभुर्जी मोहम्मद जई में डॉ. आरएम टंडन पर चार लाख, 19 हजार, 868 रुपये बकाया था, जिसे अभियान के दौरान जमा कर दिया गया। अजीजगंज में भवन स्वामी पर दो लाख, 31 हजार, 997 रुपये जमा न करने पर अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर को सील किए जाने की कार्रवाई से पहले ही एक लाख रुपये का आंशिक भुगतान किया। बाकी भुगतान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

खिरनीबाग में भवन स्वामी पर एक लाख, 65 हजार, 045 रुपये का भुगतान न करने पर होटल को सीज किया गया। खिरनीबाग में ही भवन स्वामी पर दो लाख, 64 हजार, 116 रुपये का गृहकर व जलकर बकाया होने पर अस्पताल को सीज करने की कार्रवाई हुई। इस दौरान कर अधीक्षक सदानंद, विजय कुमार, राजस्व निरीक्षक अश्वनी अवस्थी, शिवपूजन सिंह, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed