फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Oil theft from two transformers, four incidents in five days resulted in power outage

Shahjahanpur News: दो ट्रांसफाॅर्मरों से तेल चोरी, पांच दिन में चार घटनाएं कर गुल की बिजली

Sun, 06 Apr 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Oil theft from two transformers, four incidents in five days resulted in power outage
शाहजहांपुर। बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही चोरों के निशाने पर ट्रांसफाॅर्मर आ गए हैं। शुक्रवार की रात अब्दुल्लागंज और हथौड़ा उपकेंद्र में दो ट्रांसफाॅर्मरों से तेल चोरी की घटना होने से करीब आठ सौ घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। पांच दिन में तेल चोरी की चार घटनाएं हो चुकी हैं। एक्सईएन सिटी जागेश कुमार ने एसपी सिटी से मुलाकात कर मामले को रखा है। वहीं टीजी-टू, संविदा कर्मियों व लाइनमैन को रात में गश्त करने के लिए ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेहमान शाह में बाबा मैरिज लॉन के पास तीन सौ केवी के ट्रांसफाॅर्मर में तड़के तेल चोरी होने के बाद आपूर्ति ठप हो गई। इस ट्रांसफाॅर्मर से करीब चार सौ उपभोक्ता जुड़े हैं। ट्रांसफाॅर्मर बंद होने से उपभोक्ताओं गर्मी में बेहाल हो गए। पानी का संकट भी खड़ा हो गया। सूचना पर अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के स्टाफ ने पहुंचकर जांच की तो तेल चोरी की जानकारी हुई। जेई ने एक्सईएन को अवगत कराते हुए दोपहर 12 बजे ट्रांसफाॅर्मर को सही कराकर आपूर्ति को बहाल कराया।
विज्ञापन

हथौड़ा उपकेंद्र के दुर्गा इंकलेव मोहम्मदी रोड पर चोरों ने ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी कर लिया। तेल चोरी की घटना से दोनों ट्रांसफाॅर्मरों से जुड़े करीब आठ सौ उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित रही। इससे पहले बृहस्पतिवार की रात हथौड़ा उपकेंद्र की लाइन पर बंका घाट के पास ढाई सौ केवी के ट्रांसफाॅर्मर से तेल चोरी हो गया था। एक अप्रैल को रोजा के 11केवी बाइपास फीडर पर स्थित सौ केवी का ट्रांसफाॅर्मर तेल चोरी होने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन में चार स्थानाें से तेल चोरी की वारदात होने के बाद बिजली निगम में खलबली मच गई है। अधिशासी अभियंता जागेश कुमार ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार से मुलाकात और मामले को संज्ञान लेने का अनुरोध किया। उन्होंने डीएम से मिलकर भी मामले से अवगत कराया है।
----------
गश्त करने के लिए निगम के कर्मियों की ड्यूटी लगाई
-तेल चोरी की घटनाओं को देखते हुए बिजली निगम ने अपने स्तर से प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। एक्सईएन ने उपकेंद्र वार लाइनमैन, टीजी-टू और संविदा कर्मियों की ड्यूटी लगाकर आकस्मिक चेकिंग के निर्देश दिए हैं। एक्सईएन ने कहा है कि कर्मचारी फीडरवार गश्त करेंगे। तेल चोरी होने पर संबंधित की जिम्मेदारी को तय कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की गश्त के लिए भी अनुरोध किया है। पिछले वर्ष भी कई स्थानों पर तेल चोरी की घटनाएं सामने आने से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
---------
एसई के निर्देश के बाद भी हथौड़ा जेई का नहीं उठाते सीयूजी
-बिजली निगम की बैठक में प्रत्येक जेई को सीयूजी पर आने वाली कॉल पर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। उसके बावजूद हथौड़ा उपकेंद्र के जेई कॉल उठाना मुनासिब नहीं समझते हैं। उपभोक्ताओं ने इसे लेकर अधिकारियों से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

-----------
शुक्रवार की रात दो ट्रांसफाॅर्मरों से तेल चोरी की घटना की गई है। एसपी सिटी से मिलकर अवगत कराया है। मामले की रिपोर्ट भी संबंधित थानों में दर्ज करा दी गई है। निगम के कर्मियों की फीडर वार ड्यूटी लगाई है। घटना होने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
जागेश कुमार, अधिशासी अभियंता सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed