{"_id":"6887c79a3c0c2aa99603a446","slug":"oil-dripped-from-the-transformer-electricity-supply-of-two-thousand-consumers-remained-disrupted-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-149164-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रांसफॉर्मर से तेल टपका, बंद रही दो हजार उपभोक्ताओं की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रांसफॉर्मर से तेल टपका, बंद रही दो हजार उपभोक्ताओं की बिजली
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बहादुरगंज उपकेंद्र के 630 केवीए ट्रांसफॉर्मर से तेल टपकने के चलते करीब दो हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति डेढ़ घंटे तक बंद रही। बिजली नदारद होने से उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे।
सोमवार को विकास भवन फीडर पर लगे 630 केवीए कृष्णानगर के ट्रांसफॉर्मर से तेल लीक होने लगा। इसकी मरम्मत के लिए पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे वर्कशॉप से टीम को बुलाया गया। शटडाउन लेकर कार्य कराने के दौरान कृष्णानगर कॉलोनी समेत आसपास की आपूर्ति बाधित रही।
बिजली जाने से लोग परेशान हो गए। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक बिजली बंद रही। गोविंदगंज उपकेंद्र पर सोमवार को बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। निगोही रोड उपकेंद्र पर बाईबाग चिनौर फीडर पर पेड़ों की छंटाई का कार्य होने के चलते आधा घंटे तक आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
--
ओवरलोडिंग से जोगराजपुर फीडर पर बढ़ी ट्रिपिंग की समस्या
चांदपुर। खुटार विद्युत उपकेंद्र के जोगराजपुर फीडर पर ओवरलोडिंग से 11 केवीए की हाइटेंशन लाइन पर ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। इस कारण फीडर से जुड़े करीब दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। सोमवार को सुबह से दोपहर बाद तक बार-बार लाइन ट्रिप होने से बमुश्किल तीन-चार घंटे बिजली आपूर्ति हो सकी। गांव के पंकज मिश्रा, तुलापुर निवासी अमर शुक्ला, बरगदिया गांव के गुड्डू शुक्ला आदि ने बताया कि बिजली कभी-कभी आती है, लेकिन कुछ ही मिनट में लाइन ट्रिप हो जाती है। जेई जितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार फीडर के ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए उपखंड अभियंता की उच्चाधिकारियों से वार्ता हुई है और जल्द ही क्षमता वृद्धि का काम कराया जाएगा। संवाद