{"_id":"6a358bc552837de05809ef6c","slug":"officials-set-out-in-search-of-local-brand-water-fine-imposed-on-a-stall-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-176653-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लोकल ब्रांड के पानी की तलाश में निकले अफसर, स्टाल पर लगाया गया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लोकल ब्रांड के पानी की तलाश में निकले अफसर, स्टाल पर लगाया गया जुर्माना
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निर्धारित ब्रांड ‘रेल नीर’ के बजाय लोकल ब्रांड का पानी बेचे जाने की शिकायत के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। सीनियर डीसीएम के निर्देश के बाद सीएमआई एसके ठाकुर व सीआईटी टीना राज ने 18 स्टॉलों का निरीक्षण किया। एक स्टॉल पर कमी मिलने पर जुर्माना लगाया।
शुक्रवार को प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन स्थित स्टॉल से लोकल ब्रांड की पानी की बोतल बिक्री की शिकायत मुरादाबाद में सीनियर डीसीएम से की गई। उनके निर्देश के बाद स्थानीय रेल अफसरों ने प्लेटफाॅर्म पर चेकिंग अभियान चलाया। अफसरों के पहुंचने से पहले ही लोकल ब्रांड का पानी स्टॉल संचालक ने हटा दिया।
इस बीच स्टॉल संचालक सिर्फ बनियान में बैठा मिला। उसके पास कूड़ेदान भी नहीं रखा था। इस पर सीआईटी ने उसके ऊपर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अफसराें ने जांच के दौरान अन्य स्टॉल संचालकों को भी निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि कहीं रेल नीर के स्थान पर अन्य ब्रांड का पानी बिक्री होते मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।