फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Officials reached for talks on the announcement of Shahjahanpur tour

भाकिमयू ने दी शाहजहांपुर कूच करने की चेतावनी तो वार्ता करने पहुंचे अधिकारी

Fri, 29 Jul 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Officials reached for talks on the announcement of Shahjahanpur tour
पुवायां में भाकिमयू राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं से वार्ता करते एसडीएम - फोटो : POWAYAN
पुवायां। तहसील परिसर में आठ दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) ने शाहजहांपुर कूच करने एलान किया तो एसडीएम और सीओ ने पदाधिकारियों से वार्ता करने पहुंच गए। भाकिमयू के तहसील अध्यक्ष भारत सिंह यादव के साथ तमाम किसान तहसील परिसर में धरना दे रहे थे। गांव भटिउरा में सोनपाल के घर जाने वाले रास्ते को खुलवाने की मांग पर अधिकारी ध्यान ही नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन

यूनियन की ओर से बुधवार को तमाम कार्यकर्ताओं के साथ शाहजहांपुर कूच करने की चेतावनी दी गई थी। बुधवार को जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, महेश चंद्र वर्मा, संजय मिश्रा, करमजीत सिंह, सुखदेव सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता तहसील परिसर में धरना स्थल पर एकत्र हुए।
विज्ञापन

जानकारी पाकर एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव, सीओ पंकज पंत, तहसीलदार धर्मेंद्र पांडेय, थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए समझाया। इसके बाद राजस्वकर्मियों और पुलिस को भेजकर सोनपाल के मकान तक जाने के लिए दूसरी ओर से रास्ते की जगह दी गई। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed