{"_id":"5a6c7f104f1c1b74268b6a06","slug":"officials-forget-to-take-off-flag-after-hoisting","type":"story","status":"publish","title_hn":"फहराने के बाद उतारना ही भूल गए राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फहराने के बाद उतारना ही भूल गए राष्ट्रीय ध्वज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Sat, 27 Jan 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
Union bank
राष्ट्रीय ध्वज को सुबह फहराने के बाद शाम से पहले सम्मान सहित उतारना भी जरूरी है, लेकिन पुवायां में दो स्थानों पर ऐसा नहीं किया गया। डीएम से शिकायत होने पर पुलिस ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर ध्वज को सम्मान सहित उतारा। 26 जनवरी की रात प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई कि गांव सतवा बुजुर्ग में सहकारी समिति पर ध्वजारोहण तो किया गया, लेकिन शाम को उसे उतारा नहीं गया। अधिकारियों के निर्देश पर रात लगभग 12 बजे पुलिस सहकारी समिति भवन पर पहुंची और राष्ट्रीय ध्वज को उतारा।
पुवायां कस्बे में यूनियन बैंक की शाखा पर भी यही हाल रहा। यहां कर्मचारी 25 जनवरी को ही घरों को खिसक गए। 26 जनवरी को एक कर्मचारी ने बैंक के ऊपर ध्वज तो लहरा दिया, लेकिन शाम को ध्वज उतारने नहीं पहुंचा। 27 जनवरी की दोपहर भी ध्वज बैंक पर लगा देख लोगों ने मामले की शिकायत डीएम से की। इसके बाद पुलिस बैंक पहुंची और ध्वज को उतारा गया। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में बैंक प्रबंधक और समिति सचिव के खिलाफ तस्करा डाल दिया गया है।