फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Officials appreciated the skills of co-cropping and farming

सहफसली और खेती के हुनर को अधिकारियों ने सराहा

Fri, 07 Jan 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Officials appreciated the skills of co-cropping and farming
गंगानगर में कॉप कटिंग कराते अधिकारी। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रदेशस्तरीय गन्ना फसल प्रतियोगिता के तहत गन्ना की क्रॉप कटिंग गंगानगर (कुर्रियाढोढो) में स्थित प्रगतिशील कृषक कौशल मिश्रा के कृषि फार्म पर कराई गई। इसमें जिला गन्ना अधिकारी बरेली पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी बदायूं डॉ. रामकिशन, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक तिलहर उमाकांन्त द्विवेदी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक फरीदपुर अजय कुमार, बदायूं से गन्ना पर्यवेक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव, गया प्रसाद राठी, तिलहर से गन्ना पर्यवेक्षक अतुल श्रीवास्तव, रोजा चीनी मिल से अनिल यादव सहित फार्म पर क्रॉप कटिंग करा कर अपने सामने तौलवाने का कार्य किया।
विज्ञापन

इस गन्ने की बुवाई गतवर्ष अक्टूबर में की गई थी। गन्ना प्रजाति कोसा जे-85 के साथ सहफसली के रूप में आलू की फसल की गई थी। कटिंग के बाद सभी अधिकारियों ने कौशल मिश्रा के द्वारा गन्ने में किए जा रहे प्रयोगात्मक कार्यों को गहनता से देखा। मिट्टी चढ़ाई, गन्ना बन्धाई, ट्रंच, रिंग पिट विधि, सहफसली, एसटीपी विधि इत्यादि को देखने के बाद कार्यों की प्रशंसा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed