{"_id":"675f29ec1d8491b62300c094","slug":"officers-woke-up-construction-of-elderly-care-center-started-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-133558-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अफसर जागे, बुजुर्ग देखभाल केंद्र का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अफसर जागे, बुजुर्ग देखभाल केंद्र का निर्माण शुरू
Mon, 16 Dec 2024 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
टाउनहॉल में सीनियर केयर सेंटर के लिए चिह्नित जमीन पर की ई नींव की खोदाई। संवाद
शाहजहांपुर। बुजुर्ग देखभाल केंद्र के निर्माण को लेकर नगर निगम के अफसर जाग गए हैं। टाउनहॉल में हॉकी मैदान के पास पानी की टंकी के पीछे चिह्नित जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो नौ माह में यह केंद्र बन जाएगा।
शहर में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या करीब 50 हजार से अधिक है। उनके लिए नगर निगम ने वरिष्ठ नागरिक देखभाल केंद्र (सीनियर सिटीजन केयर सेंटर) का निर्माण करवाने का निर्णय लिया था। शासन ने भी स्वीकृति देने के साथ इसी साल धनराशि भी आवंटित कर दी थी, लेकिन कई अड़चनों के कारण इसका निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर अमर उजाला ने चार दिसंबर को प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया, जिसके बाद अफसरों को इसका संज्ञान लेना पड़ा।
कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने नींव की खोदाई का कार्य शुरू करवा दिया है। 193.81 करोड़ रुपये की लागत से यह केंद्र बनेगा। यहां बुजुर्गों को स्वास्थ्य व देखभाल से संबंधित सुविधा मिलेगी। वरिष्ठ नागरिकों की संस्थाएं लगातार इसके निर्माण की मांग कर रही थीं। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने भी कई बार नगर आयुक्त को ज्ञापन भी दिया था।
विज्ञापन
-- -- -
चिह्नित जमीन पर लोगों ने कर रखा था अतिक्रमण
-सीनियर सिटीजन केयर सेंटर के निर्माण के लिए टाउनहाॅल में चिह्नित जमीन पर कुछ लोगों ने कच्चा व पक्का निर्माण करके अतिक्रमण कर रखा था। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए नगर निगम ने यहां अतिक्रमण हटवाया तो काफी हंगामा भी हुआ। अब भी यहां अवैध रूप से लोग रह रहे हैं।
-- -- -
सीनियर सिटीजन केयर सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वर्तमान में नींव की खोदाई का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए नौ माह का समय दिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो समय से निर्माण पूरा करवा लिया जाएगा।
- रघुवंश राम, प्रोजेक्ट मैनेजर, सीएंडडीएस