फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Officers woke up, caught 113 loose animals and sent them to cowshed

Shahjahanpur News: जागे अफसर, 113 छुट्टा पशु पकड़कर भिजवाए गोशाला

Wed, 07 Feb 2024 03:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 07 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Officers woke up, caught 113 loose animals and sent them to cowshed
अमर उजाला मे 10 जनवरी के अंक में प्रका​शित खबर। संवाद
खुटार। गांव रामपुरकलां के पास खेतों से लेकर हाईवे तक घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़ने की सुध अफसरों ने ले ली। इस दौरान कई गांवों से 113 छुट्टा पशुओं को सिमरा वीरान गोशाला भिजवाया गया। अफसरों के मुताबिक आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


क्षेत्र में छुट्टा पशुओं के खेतों में घुसकर फसल चरने से किसान बेहद परेशान थे। भीषण ठंड में भी रात भर जागकर खेतों में फसल की रखवाली करनी पड़ रही थी। अमर उजाला ने 10 जनवरी के अंक में प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था, जिसके बाद एसडीएम ने अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने की बात कही थी। एसडीएम संजय पांडे ने बीडीओ वीरेंद्र मिश्रा को अभियान चलाकर पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने को कहा था।
विज्ञापन


एडीओ बीडी शुक्ला, ग्राम पंचायत अधिकारी महेश कांत पांडे ने सोमवार को छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया। दिन भर चले अभियान में ग्राम पंचायत रामपुर कलां से 27, रौतापुर कलां से 42, पिपरिया विरसिंहपुर से 12 और सिल्हुआ से 32 पशुओं को पकड़कर सिमरा वीरान गोशाला भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

बीडीओ को अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। आगे भी अभियान जारी रखकर छुट्टा पशुओं को गोशाला भिजवाया जाएगा।

-संजय पांडे, एसडीएम पुवायां

अमर उजाला मे 10 जनवरी के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद

अमर उजाला मे 10 जनवरी के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed