फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Officers should keep a close eye on social media

Shahjahanpur News: सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखें अफसर

Sun, 28 Apr 2024 04:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 28 Apr 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Officers should keep a close eye on social media
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते प्रेक्षक बाबूलाल गोयल व जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रत
शाहजहांपुर। लोकसभा और ददरौल विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से संबंधित कार्यों की कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान अफसरों को सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सामान्य प्रेक्षक बाबूलाल गोयल की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने चुनाव के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी। सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि पिछली बार कम प्रतिशत वाले मतदान क्षेत्र का भ्रमण करें और वहां वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास करें। मतदाताओं को प्रलोभन, धमकाने और डराने वालों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद की सीमाओं पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए। मतदान केंद्र और बूथों पर आयोग द्वारा निर्धारित की गई सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। पुलिस प्रेक्षक राजीव रंजन ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी नजर रखी जाए। जिलाबदर किए गए खुराफातियों का सत्यापन कराया जाए। उन्होंने एसपी से जिले की सुरक्षा से संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर बिजली, छाया, पेयजल की भी व्यवस्था कराई जाए। मोबाइल एप का भी प्रचार-प्रसार कराया जाए, जिसके माध्यम से मतदाता अपने बूथ की लोकेशन जान सकेंगे। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मतदान के दिन जनपद में पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। व्यय प्रेक्षक अंबालाल नायक ने कहा कि चुनाव को पारदर्शी ढंग से संपन्न करना सब की जिम्मेदारी है। इस दौरान सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पांडेय, एडीएम न्यायिक राशिद अली एवं नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ.आरके गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed