फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Officers inspected the security of the Lat Sahib's procession route using an open gypsy.

Shahjahanpur News: खुली जिप्सी से अफसरों ने लाट साहब के जुलूस के रूट की सुरक्षा को परखा

Sun, 01 Mar 2026 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Officers inspected the security of the Lat Sahib's procession route using an open gypsy.
खुली जिप्सी से बड़े लाट साहब के जुलूस के रूट की सुरक्षा व्यवस्था देखते डीएम-एसपी। संवाद
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह व एसपी राजेश द्विवेदी ने रविवार को खुली जिप्सी में सवार होकर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ लाट साहब के जुलूस के रूट की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इस बीच लोगों से सौहार्द कायम रखने की अपील की।
विज्ञापन

होली पर चौक कोतवाली क्षेत्र से बड़े लाट साहब और थाना रामचंद्र मिशन से छोटे लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है। दोनों जुलूसों में एक माह पूर्व से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। लगातार गली-मोहल्लों में पीस कमेटी की बैठकें की जा रही हैं। धार्मिकस्थलों को पॉलीथिन से ढक दिया गया है।
विज्ञापन

बड़े लाट साहब के रूट की सुरक्षा व्यवस्था के लिए रविवार की शाम डीएम-एसपी चौक कोतवाली पहुंचे। इसके बाद होली के जुलूस के आयोजकों के साथ रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को देखा। इससे पूर्व पुलिस लाइन में व्यापारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस के सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता के साथ यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने के संबंध में चर्चा की। एसपी ने अपील करते हुए कहा कि होली पर आपसी सौहार्द, समन्वय एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग प्रदान करें। व्यापारियों ने जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस को बैरियर उपलब्ध कराए।
--
132 स्थानों पर बैरिकेडिंग, 239 विद्युत खंभों को किया गया पॉलीथिन से कवर
लाट साहब के जुलूस की तैयारी में जिला व पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। दोनों जुलूसों के रूट को जोन व सेक्टर में बांट दिया गया है। सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। दोनों जुलूसों के मार्ग पर करीब 132 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही 239 विद्युत खंभों को पॉलीथिन से कवर किया गया है। बता दें कि जिले में 2855 होलिका दहन स्थलों पर पुलिस कर्मियों के साथ मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गई है। ड्रोन व सीसी कैमरों से जुलूस में चल रहे खुराफातियों पर नजर रखी जाएगी। उनकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। साथ ही छत पर तैनात पुलिसकर्मी भी खुराफातियों पर नजर रखेंगे।

--
रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
होली को देखते हुए जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया। अप और डाउन लाइन की ट्रेनों के साथ ही प्लेटफॉर्म की चेकिंग की गई। इंस्पेक्टर जीआरपी अनिल प्रकाश सिंह ने आरपीएफ के जवानों व एंटी सेवोटाज टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच प्लेटफाॅर्म नंबर एक से सात, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट खिड़की व अप और डाउन लाइन ट्रेनों की सघन चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं को चेक किया गया। इस दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली।

खुली जिप्सी से बड़े लाट साहब के जुलूस के रूट की सुरक्षा व्यवस्था देखते डीएम-एसपी। संवाद

खुली जिप्सी से बड़े लाट साहब के जुलूस के रूट की सुरक्षा व्यवस्था देखते डीएम-एसपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed