{"_id":"68c32a4ac55a3102a40c82fb","slug":"officers-arrived-to-resolve-the-dispute-over-the-venue-of-holi-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-152452-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: होली की जगह का विवाद निपटाने पहुंचे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: होली की जगह का विवाद निपटाने पहुंचे अफसर
विज्ञापन
पुवायां। गांव सतवां बुजुर्ग में होलिका दहन स्थल पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
गांव सतवां बुजुर्ग की प्रधान पुष्पा देवी ने एसडीएम को पत्र देकर बताया था कि गांव में होलिकादहन स्थल पर कुछ लोग निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे होलिका दहन में समस्या होगी। पिछले वर्ष भी तत्कालीन तहसीलदार और पुलिस ने विवाद को शांत कराया था।
एसडीएम चित्रा निर्वाल के आदेश पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवा दिया था। बृहस्पतिवार को सीओ प्रवीण मलिक, नायब तहसीलदार सगीर अहमद, थाना प्रभारी रवि करन सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। दोनों पक्षों को मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा गया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि दोनों पक्षों को शनिवार को थाना दिवस में बुलाया गया है। जांच कराई जाएगी और समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद