{"_id":"6761d787f96de22c8704deb4","slug":"officers-are-not-removing-encroachment-hearing-is-not-happening-even-in-possible-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-133688-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अतिक्रमण नहीं हटा रहे अफसर संभव में भी नहीं हो रही सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अतिक्रमण नहीं हटा रहे अफसर संभव में भी नहीं हो रही सुनवाई
Wed, 18 Dec 2024 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम में संभव के तहत आने वाली शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा है। यह आरोप मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक शिकायतकर्ता ने लगाया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने, कुत्तों व बंदरों को पकड़ने में लापरवाही बरते जाने की कुल सात शिकायतें मिलीं, जिनके सिर्फ निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
जनसुनवाई कार्यक्रम में वार्ड रंगीन चौपाल के मोहल्ला बाडूजई प्रथम निवासी आरिफ व जुनैद पहुंचे। उन्होंने मदरसा फैज-ए-आम के सामने गली में पुलिया के पास अतिक्रमण की शिकायत की। मोहल्ला मोहम्मद जई निवासी जीशान ने प्रार्थनापत्र देकर कहा कि तीन दिसंबर को शिकायत करने के बाद आज तक उसका निस्तारण नहीं हुआ। आरोप लगाया कि संभव के तहत आने वाली शिकायतों को दर्ज ही नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि कमला नर्सिंग होम के सामने अतिक्रमण है। मोहल्ले में गौरव की दुकान व मकान पर एक व्यक्ति द्वारा कब्जा करने की शिकायत की गई। बावजूद पैमाइश नहीं की गई। कुत्तों और बंदरों को पकड़ने के लिए अब तक टेंडर जारी नहीं हुआ है। ऐसे में लोग परेशान हो रहे हैं।
भाजपा चौक मंडल के मंत्री प्रमोद मेल्होत्रा ने पानी की पाइप लाइन, सीवर का चैंबर सड़क से नीचे होने, मोहल्ला आनंदपुरम कॉलोनी निवासी मुनीश सिंह परिहार ने स्ट्रीट लाइट सही कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।