फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Offerings made in Hanumant Mahayagya, Prasad was accepted in Bhandara

हनुमंत महायज्ञ में दी आहुतियां, भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

Thu, 20 Oct 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Offerings made in Hanumant Mahayagya, Prasad was accepted in Bhandara
यज्ञ करते आचार्य।
कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर की पुनर्स्थापना के लिए किया जा रहा यज्ञ
विज्ञापन

तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर को दान में दी गई जमीन पर पुनर्स्थापित करने के लिए हनुमत यज्ञ बुधवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद और श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति दी। भंडारे में तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। छह दिवसीय महायज्ञ और भंडारे का समापन 23 अक्तूबर को हनुमत जयंती पर होगा।
नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण में बाधक बनने के कारण कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर को पीछे खिसकाया जा रहा है। असमत उल्ला ने भूमि की पुनर्स्थापना के लिए एक बीघा जमीन दान की है। जमीन को कृषि भूमि से देवभूमि में परिवर्तित करने के लिए हनुमंत महायज्ञ मंगलवार से शुरू किया गया है। भूमि पर यज्ञाचार्य भानु प्रताप मिश्र और सत्येंद्र पाठक के सानिध्य में यज्ञ किया गया।
विज्ञापन

यज्ञ वेदी पर यजमान के रूप में दूसरे दिन भी भाजपा नेता देवेंद्र गुप्ता पत्नी संतोष गुप्ता के साथ उपस्थित रहे। आचार्य लक्ष्मी कांत पांडे, बदायूं के आचार्य राम दुलारे त्रिगुणायत, वाराणसी के सुशांत मिश्र शास्त्री, गाजियाबाद के आचार्य रमेश चंद शर्मा, बुलंदशहर के आचार्य ध्रुवनरायण और चंद्र अवस्थी, नोएडा के आचार्य रामेश्वर दयाल शर्मा, नरोरा के आचार्य प्रवीण कुमार और गाजियाबाद के आचार्य वरुण शर्मा शास्त्री ने सस्वर वेद मंत्रों के द्वारा यज्ञ कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed