फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   of Jalalabad Bar Association16 nomination papers filed for

जलालाबाद बार एसोसिएशन के लिए 16 नामांकन पत्र दाखिल

Thu, 23 Dec 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
of Jalalabad Bar Association16 nomination papers filed for
जलालाबाद। बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठन के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। बुधवार को नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए 16 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद चंद्र शर्मा ने बताया कि 22 व 23 दिसंबर को घोषित की गई नामांकन तिथि के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए सुभाष चंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश सक्सेना व सूरजपाल वर्मा ने पर्चें दाखिल किए हैं। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप श्रीवास्तव, नारायण देव पाठक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए केवल एक अरुण कुमार शर्मा का ही नामांकन हुआ है। महासचिव पद के लिए नरेंद्र सिंह यादव तथा विपिन मैथिल, संयुक्त सचिव के लिए प्रदीप द्विवेदी, अजय शंकर दीक्षित व अमित परमार के अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा चार नामांकन हुए हैं।
विज्ञापन

इनमें सुनील कुमार राजपूत, मुकेश सिह यादव, सत्येंद्र सिंह व नवीन चंद्र गुप्ता के नाम शामिल हैं। चुनाव अधिकारी विनोद चंद्र शर्मा ने बताया कि 23 दिसंबर को नामांकन का अंतिम दिन होने के साथ ही इसी दिन आपत्तियां दर्ज कर उनका निस्तारण कराया जाएगा। नाम वापसी 24 दिसम्बर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान 30 दिसंबर को होगा और उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह बार काउंसिल के मॉडल व बाइलॉज के अनुरूप होगी। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद चुनावी गतिविधियों में तेजी आ गई है और संभावित उम्मीदवारों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed