फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   OCF: Preparations for Ramlila are in full swing, Leela will be attractive with new technology

ओसीएफ : रामलीला की तैयारियां तेज, नई तकनीक से आकर्षक होगी लीला

Mon, 15 Sep 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
OCF: Preparations for Ramlila are in full swing, Leela will be attractive with new technology
शाहजहांपुर में श्री रामलीला समिति की बैठक में बोलते मंत्री सुरेश खन्ना। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। ओसीएफ फैक्टरीमें रामलीला मंचन की तैयारियां तेजी हो गईं हैं। मैदान में सजावट का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। दूसरी ओर कलाकार पूर्वाभ्यास में जुटे हैं। श्रीरामलीला मंचन संयोजन समिति के अध्यक्ष हरिशंकर ने रामलीला के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह से प्रतिदिन चार से पांच घंटे तक मंचन का पूर्वाभ्यास हो रहा है। निर्देशक एवं सह-निर्देशक की देखरेख में कलाकार संवाद अदायगी, भाव-भंगिमा, मंच की गतिविधियों और पारंपरिक शैली में अभिनय की बारीकियां सीख रहे हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष हरिशंकर ने कलाकारों के अभिनय की सराहना की और उन्हें निरंतर अभ्यास करते रहने की प्रेरणा दी। बताया कि रामलीला का मंचन इस बार कई नई तकनीकों और पारंपरिक झलकियों का सुंदर समन्वय होगा। दर्शकों को अयोध्या नगरी की अनुभूति देने के लिए विशेष सजावट, वेशभूषा और ध्वनि-प्रकाश तकनीक का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंचन सचिव देवेश दीक्षित, संयुक्त सचिव अमित अवस्थी, निर्देशक अंकित सक्सेना, सह-निर्देशक सुहेल मोहम्मद, प्रभारी महेंद्र दीक्षित , कोषाध्यक्ष अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
--
20 को निकलेगी श्री गणेश शोभायात्रा, 21 से होगा मंचन

शाहजहांपुर। खिरनीबाग रामलीला का आगाज 20 सितंबर से श्री गणेश शोभायात्रा व मंच पूजन के साथ होगा। 21 सितंबर को सती मोह, शिव विवाह के साथ रामलीला मंचन की शुरुआत होगी।

रविवार को रामलीला समिति की बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सिंघल के वृंदावन गाॅर्डन स्थित आवास पर हुई। समिति के संरक्षक मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने तैयारियों का जानकारी ली। मंत्री ने बताया कि श्री गणेश शोभायात्रा 20 सितंबर को शाम 4:30 बजे गांधीगंज स्थित श्री नृृसिंह भगवान मंदिर से प्रारंभ होकर चौक घंटाघर बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए रात आठ बजे खिरनी बाग रामलीला मैदान पहुंचेगी। यहां श्री गणेश पूजन, मंच पूजन व हवन होगा। उसके बाद एक अक्तूबर तक प्रतिदिन नियमित रूप से रामलीला का मंचन होगा। विनोद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, नरेंद्र कुमार मिश्र, चंद्रशेखर खन्ना, नीरज वाजपेई आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में श्री रामलीला समिति की बैठक में बोलते मंत्री सुरेश खन्ना। स्रोत: संगठन

शाहजहांपुर में श्री रामलीला समिति की बैठक में बोलते मंत्री सुरेश खन्ना। स्रोत: संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed