{"_id":"634efdafa41ac42b7c316224","slug":"occupation-will-be-removed-from-tarti-bazar-pond-sewage-treatment-plant-will-be-built-shahjahanpur-news-bly5012791151","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरती बाजार तालाब से हटेंगे अवैध कब्जे, बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरती बाजार तालाब से हटेंगे अवैध कब्जे, बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
विज्ञापन
पुवायां। नगर के तरती बाजार तालाब से अवैध कब्जे हटवाकर यहां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की तैयारी है। मंगलवार को तालाब का निरीक्षण किया गया। अब प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना के तहत कस्बे का गंदा पानी साफ कर तालाबों में छुड़वाने की योजना पर काम किया जा रहा है। योजना के तहत पुवायां के तरती बाजार तालाब का मुआयना किया गया। एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव के पास ईओ पुवायां का भी चार्ज है। उन्होंने जल निगम के जेई हरेंद्र कुमार वर्मा के साथ मुआयना कर तालाब को योजना के लिए उपयुक्त पाया। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल को निर्देश दिए गए हैं कि तालाब के सभी गाटा नंबर और रकबा सहित रिपोर्ट तैयार कर दी जाए। अवैध कब्जा करने वालों को भी चिह्नित किया जाए, जिससे उनको बेदखल किया जा सके।
एसडीएम ने बताया कि नगर के सभी नाले एक में जोड़े जाएंगे और उनका पानी साफ कर तालाब में छोड़ा जाएगा। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा और मंजूरी मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान राजीव मित्रा सहित कई नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।