{"_id":"658c760648f4ac5be40b7739","slug":"nutrition-month-begins-by-giving-vitamin-a-supplements-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-10639-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विटामिन-ए की खुराक पिलाकर पोषण माह की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विटामिन-ए की खुराक पिलाकर पोषण माह की शुरुआत
Thu, 28 Dec 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नौ माह से पांच वर्ष तक के लक्षित बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरुआत की गई। बुधवार को कंपोजिट विद्यालय मंडी में सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बच्चों को दवा पिलाकर शुभारंभ किया। अभियान में लगभग 4.12 लाख बच्चों को ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस पर एएनएम, आंगनबाडी और आशा के माध्यम से बच्चों को बुलाकर विटामिन-ए की दवा पिलाई जाएगी।
सीएमओ ने बताया कि नौ माह पूर्ण होने पर बच्चे को नियमित टीकाकरण के साथ विटामिन-ए की पहली खुराक पिलाई जाती है। इसके बाद से 5 वर्ष तक छह माह के अंतराल पर दवा पिलाई जाती है। एसीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह का उद्देश्य महिलाओं को छह माह तक बच्चों को केवल स्तनपान कराने की सलाह देना है। कार्यक्रम में डीएमसी यूनीसेफ हुदा जेहरा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी वीरेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।