फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   number plate

30 सितंबर तक वाहन पर नहीं लगवाई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, तो होगा चालान

Sun, 26 Sep 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
number plate
महेंद्र प्रताप सिंह, एआरटीओ प्रशासन - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। दिल्ली में पंजीकृत सभी निजी वाहन और उत्तर प्रदेश के पंजीकृत व्यावसायिक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए 30 सितंबर तक का ही समय बचा है। इसके बाद ऐसे वाहनों के धड़ाधड़ चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव की ओर से पत्र जारी कर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर शासन ने अब सख्ती बरतने के निर्देश हैं। पत्र के अनुसार 30 सितंबर तक हर हाल में व्यावसायिक वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना जरूरी है। इसके बिना चलने वाले वाहनों का चालान किया जाएगा। साथ ही नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई होगी। एआरटीओ विभाग भी सख्ती के मूड में आ गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन महेंद्र प्रताप सिंह ने प्रमुख सचिव के निर्देशों का पालन कराने के लिए विभागीय अधिकारियों व व्यवसायिक वाहन स्वामियों के साथ बैठक की और निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि बस, मिनी बस, स्कूल बस, ट्रक, डंपर, ट्रॉला, टैंकर, मैजिक, जेसीबी, टैक्सी, थ्री व्हीलर, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा के मालिक हर हाल में अपने वाहनों पर 30 सितंबर तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपीसी) लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि प्लेट नहीं लगी है तो वाहन के साथ बुकिंग की रसीद रखना जरूरी है। व्यावसायिक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर अक्टूबर से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बताया कि जिले में पंजीकृत निजी वाहन जिनके रजिस्ट्रेशन के आखिर में 0 व 1 नंबर है, उन पर इसी साल 15 नवंबर 2020 तक एचएसआरपीएसी लगवाना होगा।

जबकि अंत में 2 व 3 नंबर वाले वाहनों पर अगले साल 15 फरवरी 2022, 4 और 5 नंबर वाले 15 मई, 6 व 7 नंबर होने पर 15 अगस्त तथा 8 व 9 नंबर वाले 15 नवंबर तक एचएसआरपीएसी लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed