फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Number of votes summoned to find out the reason for the defeat

हार के कारण तलाशने को राष्ट्रीय नेतृत्व ने तलब किया विधानसभावार वोटों का आंकड़ा

Mon, 04 Apr 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Number of votes summoned to find out the reason for the defeat
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी छह सीटें हारने की टीस को भूलाकर सपा की स्थानीय टीम अब एमएलसी की अपनी सीट को बरकरार रखने में जुटी है। वहीं, दूसरी तरफ राष्ट्रीय नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव में हार के कारण तलाशने की कवायद शुरू कर दी है। सपा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के वोटों का आंकड़ा तलब किया। इससे पार्टी और अन्य दलों को मिले वोट प्रतिशत पर मंथन कर आगामी चुनाव में कमियों को दूर किया जा सकें।
विज्ञापन

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और सपा में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। जनपद की छह विधानसभा सीटों में से कुछ पर सपा अपनी जीत पक्की मान रही थी। लेकिन, चुनाव के नतीजों ने पासा ही पलट दिया। सपा ने एक मात्र जलालाबाद की सीट भी गवां दी। जनपद की छह सीटों पर भगवा लहराने से सपा का सूपड़ा साफ हो गया। हालांकि, सपा के वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ है। प्रत्येक विधानसभा में सपा दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशी तीसरे और चौथे नंबर पर रहे।
विज्ञापन

चुनाव में हार के बाद अब सपा का राष्ट्रीय नेतृत्व विधानसभा वार हार के कारणों को तलाश रहा है। सपा ने प्रत्येक विधानसभा से सभी दलों को मिले वोट का डाटा तलब किया है। जनपद में राष्ट्रीय नेतृत्व का मैसेज आते ही डाटा भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि हर विधानसभा में भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस को मिले वोटों का आंकलन करने के बाद कमियों को दूर कर संगठन को मजबूत करने के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू करने का खाका खींचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच को आएंगे नरेश उत्तम पटेल
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मंगलवार को जनपद में आ रहे हैं। वह विधान परिषद चुनाव को लेकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे, साथ ही पार्टी की तैयारियों के बारे में जायजा लेंगे। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि पटेल का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पूरे जिले की विधानसभाओं का डाटा मांगा है। चारों पार्टियों के प्रत्याशियों को मिले वोट की स्थिति का आंकलन किया जाएगा। प्रशासन से मिले बूथवार वोटों की सूचियां लखनऊ भेजी जाएगी। पार्टी के वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ है। हर वर्ग और समाज के लोगों ने पार्टी के पक्ष में मतदान किया है। - तनवीर खां, जिलाध्यक्ष-सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed