{"_id":"69add42aed138c1bae0ff0bb","slug":"nss-volunteers-organised-a-poster-exhibition-by-taking-out-a-morning-procession-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-167427-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एनएसएस के स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी निकालकर लगाई पोस्टर प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एनएसएस के स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी निकालकर लगाई पोस्टर प्रदर्शनी
विज्ञापन
जलालाबाद के प्रेम किशन खन्ना कॉलेज में पोस्टर दिखातीं छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
जलालाबाद। प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ स्वयंंसेवी छात्र-छात्राओं ने रविवार को रुस्तमपुर चक गांव में प्रभात फेरी निकालकर किया। बाद में उन्होंने सम-सामयिक विषयों पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी लगाकर सभी की प्रशंसा बटोरी।
प्रभात फेरी के बाद स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास और व्यायाम भी किया। श्रमदान सत्र के तहत गांव में सघन सफाई अभियान चलाया और प्रभात फेरी में ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया।
बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि एसएस काॅलेज की प्रोफेसर अर्चना गर्ग ने कौशल विकास में युवाओं की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना युवाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि इस योजना का उद्देश्य देश के युवाओं को कौशल प्रमाणन के माध्यम से रोजगार के योग्य बनाना है।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रोफेसर श्रीकृष्ण सिंह ने युवाओं को ऐसा काेई एक हुनर अपनाने के लिए कहा, जो उनकी आजीविका का साधन बन सकें। बाद में मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर शिविरार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यादवेंद्र कुमार आर्य ने सभी का आभार जताया। शिविर में खुशी सिंह, उज्जवल, काशिफा बानो, प्रवीण, हरप्रीत कौर, विजय शुक्ला आदि छात्र-छात्राएं शामिल रहे। संवाद