फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Now, Tiger Festival special train will run from 20, will stop at Shahjahanpur

अब 20 से चलेगी बाघ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, शाहजहांपुर में होगा ठहराव

Thu, 15 Oct 2020 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Now, Tiger Festival special train will run from 20, will stop at Shahjahanpur
शाहजहांपुर। रेलवे ने 15 अक्तूबर से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की थी, जिसके तहत शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर बाघ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ठहराव होना था। यह ट्रेन अब 20 अक्तूबर से चलेगी। इससे त्योहारों पर घर आने और जाने वाले यात्रियों को सीट मिल सके, लेकिन अभी इस ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं शुरू हुए हैं। वहीं वर्तमान में जिन कोविड-19 स्पेशल ट्रेनों का ठहराव शाहजहांपुर में हो रहा उनमें लंबी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण फैलने पर देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी। तब नियमित ट्रेनों का संचालन भी रोक दिया गया, जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। वर्तमान में कोविड-19 स्पेशल ट्रेनों में सात का ठहराव शाहजहांपुर में हो रहा है। इनमें इस समय सीट मिलना भी मुश्किल है। शहीद कोविड-19 स्पेशल ट्रेन में जहां 16 अक्तूबर को 75 वेटिंग है, तो लखनऊ मेल में 15 और 16 अक्तूबर को एक-एक सीट ही उपलब्ध दिखाई जा रही है। वहीं न्यू दिल्ली-लखनऊ एसी सुपरफास्ट में 13 वेटिंग है। गंगा सतजुल में वेटिंग लिस्ट 93 तक है। इनके अलावा अवध आसाम 58 वेटिंग है। यह दिवाली तक और भी बढ़ने वाली है, जिसे यह बात साफ है त्योहार पर घर आने और जाने के लिए इन ट्रेनों के भरोसे नहीं रहा जा सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 15 अक्तूबर से 30 नवंबर तक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। जिसमें हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा (बाघ) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर स्पेशल पर होना था, अब यह ट्रेन 20 अक्टूबर से चलेगी। इसमें उन लोगों को रिजर्वेशन मिल सकता है, जोकि त्योहारों अपने घर आना-जाना चाहते हैं। इसके लिए रिजर्वेशन शुरू होने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

बाघ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर में होगा। हावड़ा से चलकर काठगोदाम जाने वाली 03019 बाघ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 20 अक्तूबर से 30 नवंबर और काठगोदाम से हावड़ा के लिए ट्रेन संख्या 03020 का संचालन 22 अक्तूबर से किया जाएगा। मुरादाबाद मंडल इस ट्रेन का ठहराव हरदोई, रोजा, शाहजहांपुर, बरेली तथा रामपुर स्टेशनों पर होगा। ट्रेन संचालन की समय सारणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज सिंह, वाणिज्य निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed