{"_id":"68c481cecadcf8ae5a067b1a","slug":"now-those-who-save-the-injured-in-an-accident-will-get-25-thousand-rupees-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-152533-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दुर्घटना में घायल को बचाने वाले को अब मिलेंगे 25 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दुर्घटना में घायल को बचाने वाले को अब मिलेंगे 25 हजार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले नेक व्यक्ति को सम्मानित किए जाने का निर्णय किया गया है।
एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद का एक घंटा (गोल्डन ऑवर) बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस अवधि में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति अस्पताल लाया जाता है तो उसका जीवन बचने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि नवीन राहवीर योजना में पुरस्कार राशि पांच हजार से बढ़ाकर 25000 हजार करने के निर्देश मिले हैं।
ऐसे व्यक्ति को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए एनेक्जर-ए में आवेदन करना होगा, जो उनके कार्यालय के प्रवर्तन अनुभाग से प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के चिकित्सीय उपचार होने पर बड़ी शल्य क्रिया, कम से कम तीन दिन अस्पताल में भर्ती होने, दिमागी चोट, स्पाइनल कॉर्ड की चोट आदि में एक का उल्लेख करना होगा। इसके बाद जनपद स्तरीय अप्रेजल कमेटी के अनुमोदन के बाद पुरस्कार धनराशि सीधे संबंधित के खाते में भेजी जाएगी। संवाद