फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Now the final will be between Basantapur and KB Sports Club

Shahjahanpur News: अब बसंतापुर और केबी स्पोर्ट्स क्लब के बीच होगा फाइनल

Fri, 24 Jan 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Now the final will be between Basantapur and KB Sports Club
पुवायां क्रिकेट लीग में शॉट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद
पुवायां। पुवायां क्रिकेट लीग के फाइनल में बुधवार को विवाद के बाद सेमीफाइनल में हारने वाली दो टीमों के बीच बृहस्पतिवार को मुकाबला हुआ। किंग इलेवन बंडा को हराकर बसंतापुर इलेवन ने फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। अब 26 जनवरी को केबी स्पोर्ट्स क्लब से टीम का मुकाबला होगा।
विज्ञापन


बसंतापुर टीम के कप्तान अंकित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। किंग इलेवन की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन बनाए। राजू ने 35 और देवेंद्र सिंह ने 21 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

बसंतापुर के खिलाड़ी राहुल, सचिन और विश्वास ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी बसंतापुर की टीम ने 14.3 ओवर में आठ विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। राहुल ने 58 और दीपांशु ने 30 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

58 रन बनाने और दो विकेट लेने पर राहुल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायरिंग सुमित दीक्षित और विवेक वाजपेयी ने की। स्कोरिंग विपिन पंडित और कमेंटरी जुग्गन सिंह ने की। केबी स्पोर्ट्स क्लब पुवायां पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed