फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Now pay house tax and water tax online from home

Shahjahanpur News: अब घर बैठे ऑनलाइन जमा करें गृहकर और जलकर

Sat, 19 Oct 2024 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Now pay house tax and water tax online from home
शाहजहांपुर। गृहकर या जलकर जमा करने के लिए शहर वालों को अब नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से घर बैठे गृहकर व जलकर को ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। शुक्रवार को महापौर अर्चना वर्मा ने पोर्टल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर गृहकर-जलकर का लिंक खोलने के बाद सभी प्रविष्टियों को भरकर अपना बिल देखकर जमा कर सकते हैं। जनता को भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। एक तय समय सीमा में नगर निगम को राजस्व की प्राप्ति होगी। वित्तीय वर्ष के समाप्त होने से पहले लाभार्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर टैक्स जमा करने का संदेश भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि कर से संबंधित शिकायत भी ऑनलाइन कर सकते हैं। उसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में कार्यकारिणी समिति के सदस्याें के अलावा पार्षद दिवाकर मिश्रा, रामबरन सिंह, विपिन कुमार यादव, जीशान अंसारी, रीता राठौर, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान महापौर ने स्वयं भी कम जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed