{"_id":"68e4154fc6522fecdc0f79f7","slug":"now-e-buses-will-operate-only-in-the-municipal-corporation-area-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-154460-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अब नगर निगम क्षेत्र में ही होगा ई-बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अब नगर निगम क्षेत्र में ही होगा ई-बसों का संचालन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से चलाई जाने वालीं ई-बस सेवा अब नगर निगम क्षेत्र के लोगों को ही मिलेगी। परिवहन निगम के निर्देश पर मंगलवार से शहर के बाहर ई-बसों का संचालन बंद हो जाएगा। इससे आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
नगर निगम की ओर से सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के तहत 23 ई-बसों का संचालन हो रहा है। ये बसें, निगोही, पुवायां, सिंधौली, जलालाबाद आदि क्षेत्रों में भी संचालित होतीं थीं। इससे यात्रियों को आसानी से बस उपलब्ध हो जाती थी और एसी बस में आरामदेह सफर करते थे।
अब मंगलवार से शासन के निर्देश पर बसों का संचालन नगर निगम की सीमा क्षेत्र में ही होगा। शासनादेश के अनुसार शहर में बनाए गए ई-बस स्टैंड पर हर 15 मिनट के अंतराल पर बस का संचालन होता रहे जिससे यात्रियों को असुविधा नहीं हो।
विज्ञापन
मैनेजर हुमायूं लारी ने बताया कि शासन के निर्देश से मंगलवार से शहर के बाहर बसों का संचालन नहीं होगा। नगर निगम क्षेत्र में ही बसों का संचालन किया जाएगा।