{"_id":"6767159e766158687a010214","slug":"now-a-wild-animal-killed-a-bull-near-bankata-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-133989-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अब बनकटा के पास वन्य पशु ने मार डाला सांड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अब बनकटा के पास वन्य पशु ने मार डाला सांड़
Sun, 22 Dec 2024 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
खुटार। गांव बनकटा गांव के पास शुक्रवार रात किसी वन्य पशु ने छुट्टा सांड़ को मार डाला। वनकर्मियों ने मौका मुआयना किया, लेकिन किसानों को यह नहीं बता सके कि सांड़ को किस वन्य पशु ने मारा है। इससे लोगों में नाराजगी है।
मोहल्ला कोट निवासी संदीप सिंह शनिवार सुबह गांव बनकटा के पास अपने खेत पर गए तो वहां एक सांड़ मरा पड़ा था। सांड़ का काफी हिस्सा वन्य पशु खा चुका था। सूचना पर वनकर्मी पहुंच गए। किसानों ने बताया कि इस समय गेहूं की सिंचाई और गन्ने की छिलाई का काम चल रहा है। ऐसे में सांड़ को मारने वाला वन्य पशु किसानों और श्रमिकों पर भी हमला कर सकता है, लेकिन वनकर्मी लगातार लापरवाही बरत रहे हैं।
कुछ दिन पूर्व ही गांव निहालपुर और हिमंचलपुर में भी बाघ ने दो सांड़ मार डाले थे। वहां भी कांबिंग की खानापूरी कर दी गई है। मौका मुआयना करने के बाद वनकर्मी सांड़ को दफन कराए बिना ही मौके से खिसक लिए। संदीप सिंह ने किसानों की मदद से सांड़ को दफन कराया।
विज्ञापन
रेंजर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी। टीम को मौके पर भेजा गया था। जांच में पता चला है कि दो सांड़ लड़ रहे थे, जिस कारण एक सांड़ की मौत हो गई है। सांड़ को किसी जंगली जानवर ने नहीं मारा है।