फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Notices Issued to Four Schools, Warning of Imposition of Fines

Shahjahanpur News: चार स्कूलों को नोटिस, अर्थदंड लगाने की चेतावनी दी

Fri, 10 Apr 2026 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Notices Issued to Four Schools, Warning of Imposition of Fines
शाहजहांपुर। नए सत्र में प्रशासन के निर्देशों को दरकिनार करने और शिकायतें मिलने पर जिला शुल्क नियामक समिति के अध्यक्ष डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह सख्त हो गए हैं। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने के बाद डीएम ने चार स्कूलों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब तलब किया है। जवाब नहीं आने पर आर्थिक दंड का नोटिस देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सत्र के प्रारंभ होने से पहले डीएम ने किताबों को लेकर होने वाले खेल को रोकने के लिए बैठक कर सीबीएसई और आईसीएसई से संचालित सभी विद्यालयों की कक्षा एक से आठ तक के शैक्षिक सत्र की निर्धारित पुस्तकों की सूची अपने विद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

उसकी एक प्रति डीआईओएस कार्यालय में जमा कराते हुए एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड की जानी थी। उद्देश्य था कि पुस्तकों की सूची अपलोड होने से अभिभावकों को आसानी होगी। सत्र प्रारंभ होने पर बच्चों के पाठ्यक्रमों को लेकर अभिभावकों की शिकायतें आने लगी हैं। कई पत्र प्राप्त होने के बाद डीएम के निर्देश पर शिकायतों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में स्पष्ट हुआ कि तक्षशिला पब्लिक स्कूल में ऐसी पुस्तकों का चयन कर लिया गया, जो बाजार में उपलब्ध नहीं हैं, साथ ही कुछ दुकानों पर ही उपलब्ध हैं। इसी तरह एसएसएमवी की उपलब्ध कराई गई सूची में पुस्तकें परिवर्तित की गईं। मंसूरी इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय के अंदर ही पुस्तकों की बिक्री होते मिली। गुरुकुल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, जलालाबाद में एक बेसमेंट में स्थित दुकान से पुस्तकों की बिक्री कराई जा रही थी।
जांच के बाद रिपोर्ट डीएम को भेजी गई। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने चारों स्कूलों को नोटिस जारी किया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed