फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Notices issued to 12 beneficiaries to deposit funds.

Shahjahanpur News: 12 लाभार्थियों को राशि जमानकरने के लिए नोटिस जारी

Thu, 19 Mar 2026 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 12 beneficiaries to deposit funds.
सीएमओ कार्यालय में पटल सहायक का बंद कक्ष। संवाद - फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा प्रतिपूर्ति धनराशि के घोटाले के मामले में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के दखल के बाद स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। सीएमओ ने 12 लाभार्थियों को नोटिस जारी कर धनराशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर बुधवार को आंतरिक जांच कमेटी दूसरे मामलों में उलझी रही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में उपचार कराने के नाम पर 30 लाख रुपये के घोटाले के मामले की जांच चल रही है। सीएमओ की ओर से गठित कमेटी ने एकाउंटेंट के बयान दर्ज किए। इसके बाद मंगलवार को पटल सहायक मोहम्मद साजिद व अश्वनी कुमार के लिखित बयान भी लिए गए। अधिकारियों के अनुसार, दोनों के बयानाें में जिनके नाम सामने आएंगे, उनसे भी पूछताछ की जाएगी। बुधवार को कमेटी ने कोई खास कार्य नहीं किया। कमेटी के अधिकारी दूसरी अन्य जांचों में उलझे रहे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा ने 12 लाभार्थियों को नोटिस जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि संबंधित को नोटिस भेजकर धनराशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जांच शुरू होने के बाद पटल सहायक का कक्ष में सन्नाटा
आमतौर पर पटल सहायक के कक्ष में रौनक रहती थी। दो से तीन लोग यहां बैठे रहते थे। जांच शुरू होने के बाद सन्नाटा पसरा है। अधिकतर समय कार्यालय में कोई उपस्थित नहीं रहता है। जांच की चपेट में आए साजिद को पहले ही पटल से हटा दिया गया था।

--
बरेली में उपचार करा रहा चीफ फार्मासिस्ट
राजकीय मेडिकल कॉलेज में सर्जिकल सामान चोरी के मामले में फंसे चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल को न्यायालय से जमानत मिल गई है। सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जेडी बंसल अपना उपचार करा रहे है। वह अवकाश पर है। जल्द ही वह कार्य शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed