{"_id":"68c1b3e1aa71cc77150f7f43","slug":"notice-to-five-arps-who-asked-for-photo-copy-of-register-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-152410-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रजिस्टर की फोटो कॉपी मंगाने वाले पांच एआरपी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रजिस्टर की फोटो कॉपी मंगाने वाले पांच एआरपी को नोटिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान के प्राथमिक विद्यालय बाराकलां के शिक्षक हरीराम से रजिस्टर की फोटो कॉपी मांगने वाले पांच एआरपी को बीएसए ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए हैं।
गत दिनों एआरपी की शिकायत पर शिक्षक हरीराम को निलंबित कर दिया गया था। एआरपी ने आरोप लगाया था कि शिक्षक ने एआरपी के लिए अभद्र शब्दाें का प्रयोग संकुल ग्रुप पर किया। मामले में शिक्षक ने बीएसए को दस रुपये के शपथ पत्र पर आरोप लगाया कि एआरपी सुशील कुमार ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से रजिस्टर की फोटो कॉपी अपने व्हाट्एसप नंबर पर मंगाई।
उन्होंने बीईओ कलान से जानकारी की तो उन्होंने फोटो काॅफी मंगाने की बात से इन्कार कर दिया। आरोप है कि एआरपी सुशील ने उनसे दो हजार रुपये की मांग की। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर कार्रवाई कर दी जाएगी। बीएसए दिव्या गुप्ता ने एआरपी सुशील कुमार, प्रदीप सिंह, राहुल गुप्ता, राजेंद्र पाल, शैलेंद्र सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दूसरी ओर शिक्षक हरीराम को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।