{"_id":"5e5967818ebc3ec7565ef6be","slug":"notice-shahjahanpur-news-bly3977596134","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा कब्जा करने पर 66 व्यापारियों को जुर्माना अदा करने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा कब्जा करने पर 66 व्यापारियों को जुर्माना अदा करने का नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाए जाने के बाद दोबारा कब्जा करने वाले व्यापारियों की फोटोग्राफी कराई गई, जिससे व्यापारियों में खलबली मच गई। दोबारा कब्जा करने वाले पांच दर्जन दुकानदारों को 500 रुपये जुर्माना अदा करने का नोटिस जारी किया गया है।
जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एसडीएम सौरभ गंगवार के नेतृत्व में नगर की मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान थमते ही दुकानदारों ने नाली से आगे बेंच और तख्त डालकर सामान सजा दिया। शुक्रवार को एसडीएम ने नगर पालिका की टीम को भेजकर दोबारा कब्जा करने वालों की फोटोग्राफी कराई, जिसके बाद 62 व्यापारियों को नोटिस जारी कर 500 रुपये जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी गई। ईओ सर्वेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि होली को ध्यान में रखकर अभियान को रोक दिया गया है। होली के बाद दोबारा अभियान चलेगा।