फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Notice of termination of service due to absence of instructor and Shikshamitra

Shahjahanpur News: अनुदेशक व शिक्षामित्र के गैरहाजिर रहने पर सेवा समाप्ति का नोटिस

Wed, 26 Feb 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 26 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Notice of termination of service due to absence of instructor and Shikshamitra
शाहजहांपुर। पुवायां और बंडा ब्लॉक में कार्यरत शिक्षामित्र व अनुदेशकों के लंबे समय से गायब रहने की वजह से उन्हें सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बीईओ पुवायां के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय बलरामपुर की शिक्षामित्र शीतल गुप्ता 27 अप्रैल 2024 से अनुपस्थित मिली थीं। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय वैवहा की शिक्षामित्र रमनदीप कौर 26 सितंबर से गैरहाजिर चल रही हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय चौसेड़ा की अनुदेशक रितु पवार नौ दिसंबर 2024 से स्कूल नहीं आई। कंपोजिट विद्यालय इमलिया की अनुदेशक हिना 17 जुलाई 2024 से गैरहाजिर हैं। प्राथमिक विद्यालय नहिलोरा की शिक्षामित्र प्रतिभा देवी 22 जून 2022 से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने की रिपोर्ट बीएसए के पास पहुंची है। उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरेना की अनुदेशक आकांक्षा वर्मा 21 नवंबर 2024, बंडा के प्राथमिक विद्यालय महमुदापुर की शिक्षामित्र विभा कनौजिया 10 अक्तूबर 2021, इसी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भानपुर निबुआचक की शिक्षामित्र भी चार नवंबर 2023 से गैरहाजिर हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने संबंधित शिक्षामित्र व अनुदेशकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी करते हुए 15 दिन में अपना पक्ष रखने का मौका दिया है। बीएसए ने बताया कि हरजिंदर कौर को अनुपस्थित रहने पर पूर्व में निलंबन किया था। उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। उन्हें भी नोटिस जारी किया है। इसी तरह पुवायां के उमरिया कल्याणपुर की सहायक अध्यापिका गुरमिंदर कौर के अवैतनिक अवकाश के कारण अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। पोस्टमैन ने विदेश में रहने की बात कहते हुए नोटिस वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed