{"_id":"ee5991e08904b2803c5ef334da728fd5","slug":"notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान सहित पांच को रुपये जमा करने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान सहित पांच को रुपये जमा करने का नोटिस
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 12 Dec 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीओ राजकुमार वर्मा की ओर से भेजे नोटिस में कहा गया है कि पूर्व में मनरेगा और ग्राम निधि से दो लाख रुपए से अधिक की राशि आहरित करने के बाद भी काम नहीं कराए जाने की शिकायत की गई थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आहरित की गई राशि को किस्तों में जमा करने के लिए नवंबर में प्रधान के साथ ही तीन ग्राम पंचायत अधिकारी और रोजगार सेवक को नोटिस जारी किया गया था। दो ग्राम पंचायत अधिकारियों ने कुछ राशि जमा की है, लेकिन अन्य लोगों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है।
बीडीओ ने दूसरे नोटिस में प्रधान सहित अन्य लोगों को आहरित राशि का तत्काल जमा करने के निर्देश दिए हैं। रुपए जमा नहीं करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। प्रधान राजेश्वरी देवी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पक्ष अधिकारियों को भेजा है। कहीं भी कोई गड़बड़ नहीं है। जांच में सब साफ हो जाएगा।