फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   notice for supply department officer

पूर्ति विभाग के दो अधिकारियों को नोटिस

Wed, 14 Jan 2015 12:19 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 14 Jan 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में बगैर टिकट यात्रा करने और सक्षम अधिकारी को बिना बताए जिले से बाहर रहने वाले जिला पूर्ति कार्यालय के दो कर्मचारियों को नोटिस भेजा गया है। साथ ही तुरंत स्पष्टीकरण देने के निर्देश भी दिए हैं। स्पष्टीकरण मिलने के बाद दोनों कर्मचारियों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रेन में बगैर टिकट यात्रा करना पूर्ति विभाग के दो कर्मचारियों को खासा महंगा पड़ गया। कपसेड़ा गांव के रहने वाले मुकेश सिंह ने दोनों कर्मचारियों की शिकायत की। कहा कि जिला पूर्ति कार्यालय में तैनात आपूर्ति लिपिक अंकुर सक्सेना और तहसील सदर के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जाकिर हुसैन 12 जनवरी को राजरानी एक्सप्रेस से बरेली से शाहजहांपुर आ रहे थे।
विज्ञापन

फरीदपुर के पास हुई रेलवे मजिस्ट्रेट की चेकिंग के दौरान इन दोनों कर्मचारियों को बगैर टिकट यात्रा करते हुए पकड़ गया था, जिस पर मजिस्ट्रेट ने इन दोनों से जुर्माना भी जमा कराया। इसके साथ ही शिकायती पत्र में अन्य कई गंभीर आरोप भी लगाए। शिकायत को मद्देनजर रखते हुए डीएसओ ने दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला ने बताया कि स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed