फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nothing is impossible proved through the play Dashrath Manjhi

Shahjahanpur News: नाटक दशरथ मांझी से साबित किया कुछ भी असंभव नहीं

Fri, 24 Jan 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Nothing is impossible proved through the play Dashrath Manjhi
गांधी भवन प्रेक्षागृह में नाटक दशरथ मांझी का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : udhampur news
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ की तरफ से गांधी भवन प्रेक्षागृह में जिला प्रशासन व मंथन आर्ट्स सोसाइटी के सहयोग से संभागीय नाट्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तीसरे दिन सर्वस्व लोक कल्याण स्वैच्छिक संस्था कौशांबी के नाट्य दल ने नाटक दशरथ मांझी का भावपूर्ण मंचन किया। नाटक के जरिये साबित किया कि कुछ भी हासिल करना असंभव नहीं है
विज्ञापन


लेखक अजीत दुबे व निर्देशक पंकज गौड़ के निर्देशन में कलाकारों ने बिहार के गया जिले के गहलोर गांव के रहने वाले दशरथ मांझी नामक व्यक्ति के जीवन पर आधारित सच्ची घटना से रुबरू कराया। मांझी ने केवल हथौड़ा-छेनी से पूरा पहाड़ काटकर रास्ता बना दिया था। उन्होंने 22 साल तक मेहनत की। नाटक में रोहित वाजपेयी, यश मिश्रा, हर्षलराज, अनुभव उपाध्याय, अभिषेक गिरी, प्रगति रावत, शुभेंदु कुमार, कौस्तुभ मणि पांडेय, शरद कुशवाहा, विक्रांत केसरवानी, पंकज गौड़, शीला ने अपने किरदारों को जीवंत किया।
विज्ञापन


कवि डाॅ. इंदु अजनबी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंथन आर्ट्स सोसाइटी के अध्यक्ष शिवा सक्सेना, वरिष्ठ रंगकर्मी शमीम आजाद, यश देव शर्मा, कृष्ण कुमार, योगेश पांडे, मोहित वाजपेयी, मोहित, शंकर लाल, अभिशांत पाठक, फैसल, समन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed